1.
हर नई मुश्किल आपके सामने एक नए मौका का परिचय कराती है.
2.
आपकी कामयाबी ईश्वर का सपना है.
3.
आपकी कामयाबी सम्पूर्ण मानवता की कामयाबी है.
4.
आपका लक्ष्य मानवता की सेवा करना होना चाहिए.
5.
आप हर दिन खुद को एक बेहतर इंसान बना सकते हैं.
6.
आप हर व्यक्ति को दिल से आदर दे सकते हैं.
7.
आप हर दिन अपने जीवन के प्रति सच्चा आभार व्यक्त कर सकते
हैं.
8.
आप हर उस व्यक्ति को खुशी-खुशी माफ़ कर सकते हैं जिसने कभी
जाने अनजाने में आपका दिल दुखाया है.
9.
आपको हर दिन यह जरूर सोचना चाहिए कि आज आप अपने जीवन को एक
नए स्तर तक कैसे ले कर जा सकते हैं.
10. आपका जीवन आपके द्वारा गाया
गया एक शानदार गीत होना चाहिए.
11. आप जितना ज्यादा सेवा करने
के लिए समर्पित होंगे उतना ही ज्यादा आपका जीवन सौभाग्य के गीत गाएगा.
12. आप एक नई निगाह अपना कर
बिलकुल एक नई दुनिया को देखने का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं.
13. हर दिन नया सीख कर हर दिन
को सम्मान दीजिए.
14. खुद को आज ही किसी ईमानदार
लक्ष्य के लिए समर्पित कर दीजिए.
आप एक वरदान हैं, आप एक उपहार हैं, आप के भीतर सौभाग्य के बीज हैं, आप एक
शानदार इंसान हैं.
Comments
Post a Comment