1. जीवन को एक अवसर के रूप में
देखिए.
2. जीवन को हर दिन प्रगति करने
के एक शानदार मौके के रूप में देखिए.
3. हर दिन अपने दिमाग को नया
सीखा कर पोषित कीजिए.
4. अपनी हर हार से सीखना शुरू
कीजिए.
5. सच्ची प्रशंसा करने की कला
सीखिए.
6. टी. वी. कम देखिए और
किताबें ज्यादा पढ़िए.
7. जीवन का एक लक्ष्य बनाइये.
8. हर दिन खुद को प्यार कीजिए.
9. सफल लोगों के साथ दोस्ती
कीजिए.
10.
अपने काम में कमाने
से ज्यादा सीखने पर ध्यान दीजिए.
11.
पूरी मानवता के लिए
आपका जन्म एक सौभाग्य है.
12.
अपने जीवन में
संगीत को रोजाना स्थान दीजिए.
13.
हफ्ते में किसी एक
दिन पूरे हफ्ते का फीडबैक कागज पर लिखिए.
14.
आपकी आज की सोच ही
आपका आगे चल कर सच बन जाती है.
15.
अपनी सोच को अपनी
सबसे बड़ी शक्ति बना लीजिए.
16.
अपने जीवन को
मानवता की सेवा करने का एक बेमिसाल अवसर समझिए.
17.
आजीवन आप खुद को हर
दिन नया सीखने के लिए समर्पित कर दीजिए.
18.
खुद से हर दिन
ईमानदार बने रहिए.
19.
आज ही अपनी
व्यक्तिगत लाइब्रेरी बनाइए.
20.
हर दिन समय निकाल
कर ईश्वर का धन्यवाद जरूर कीजिए क्योंकि यह
शानदार जीवन आपको उन्ही की बदौलत वरदान के तौर पर मिला है.
21.
हर मुश्किल को
प्रगति करने के एक अवसर के रूप में देखिए.
22.
अमीरी एक सोच है.
23.
कामयाबी एक सोच है.
24.
खुशहाली एक सोच है.
25.
ज्यादा मेहनत आपको
ज्यादा विकास देती है.
26.
हर दिन खुल कर
जीयें.
27.
इस दुनिया में आपके
लिए किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं है.
28.
अपने लक्ष्यों को
साफ़ साफ़ आज ही कागज पर लिखिए.
29.
अपने लक्ष्यों को
हर दिन कागज पर लिखिए.
30.
अपने लक्ष्यों पर
हर दिन मेहनत कीजिए.
31.
आपका लक्ष्य आपका
निर्माण करता है.
32.
बड़े लक्ष्य आपका
बड़ा निर्माण करते हैं.
33.
आपको वही मिलता है
जो आप दूसरों को देते हैं.
34.
जीवन को एक वरदान
के तौर पर आज ही कबूल कर लीजिए.
35.
अपने जीवन को
बेमिसाल बनाने की जिम्मेदारी आज ही खुद ले लीजिए.
36.
शिकायत करने में
समय मत लगाइए.
37.
हर इंसान से कुछ न
कुछ जरूर सीखिए.
38.
हर दिन अपने खुद के
अनुभवों से कुछ न कुछ नया सीखिए.
39.
आप जीवन में सफल
होना बहुत ही आसानी से सीख सकते हैं.
40.
आपकी अंदरूनी शक्ति
अनंत है.
41.
आपका हर दिन सबसे
पहला कार्य है अपने आप को खुश रखना.
42.
आप अपने जीवन में
कामयाब होने की कोई ठोस वजह खोजिए.
43.
अपने आप को मानवता
के लिए एक पूंजी की तरह विकसित कीजिए.
44.
लगातार मेहनत
लगातार जीत की सबसे पहली जरुरत है.
45.
आसान रास्तों पर
चलना आपके जीवन को बेहद मुश्किल बना देता है.
46.
अपनी हर हार से गजब
की शिक्षा लेकर उसे जीत में बदल दीजिए.
47.
अपने जीवन को खूब
सम्मान दीजिए.
48.
आपका अंदरूनी संसार
आपके बाहरी संसार का निर्माण करता है.
49.
आप आज वही हैं जैसा
बनने के लिए आपने आज तक खुद को तैयार किया है.
50.
आप भविष्य में वही
होंगे जैसा आप हर दिन खुद को बनाते चले जाएंगे.
51.
आप आज अभी इसी पल
से एक शानदार, सफल, अर्थपूर्ण जीवन जीने का साहसिक निर्णय ले सकते हैं.
सौजन्य से : दीपक बर्फीवाला
अंतरास्ट्रीय प्रेरक वक्ता
और लेखक
Comments
Post a Comment