Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2015

आपकी सफलता को समर्पित 30 जादुई और प्रेरणादायी वाक्य

1.       पहले अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण और फिर उस समर्पण की हर कीमत चुकाने की हिम्मत चाहिए तब जाकर सफलता आपके कदम चूमती है. 2.       कितनी प्यारी बात है कि हम खुद को आदर देकर अपने भीतर मौजूद ईश्वर को ही तो आदर देते हैं. 3.       सरलता स्वर्ग है जबकि उलझन नर्क है. 4.       कितनी कमाल की बात है कि हम सब जीवन में आसान रास्तें चाहते हैं मगर हमारा विकास सिर्फ मुश्किल रास्तों पर चल कर ही होता है. 5.       सबको अपना भविष्य जानने की बड़ी आतुरता रहती है जबकि अज्ञात में जीने का मजा ही निराला है. 6.       हर पल आप खुद के बनाये स्वर्ग में या फिर खुद के बनाये नर्क में रहने का चुनाव करते हैं. 7.       खुद का सुधार किये बिना दूसरे को सुधारने की कोशिश करना व्यर्थ का प्रयास साबित होता है. 8.       अपनी गलती कोई नहीं मानता जबकि अपनी गलती मान कर अपने आप को सुधारने का आनंद गजब का है. 9. ...

एक शानदार जीवन की 27 अमृतवाणियाँ

1.        हर पल परमात्मा आपको प्यार, खुशी, शांति और आनंद की शाश्वत सौगात दे रहा है. 2.        हर इंसान अपने आप में बेमिसाल और अनूठा है. 3.        एक बार दिल से यह महसूस कीजिए कि हर इंसान बेहद गुणी हैं और फिर जादू देखिये. 4.        आप जो अपने लिए चाहते हैं उसे पहले दूसरों को देना सीखिये. 5.        जवाब तो सवाल में ही छुपा होता है यह तो देखने वाले पर निर्भर करता है. 6.        जीवन में प्रेम आपकी रूह को ताज़ा करने वाला एक बेहद खास तोहफा है. 7.        हर दिन को खुद पर मेहनत करते हुए यादगार बनायें. 8.        हर दिन खुशियाँ अपने चारों तरफ बांटें और हर दिन खुश रहें. 9.        जिस बात को हम सच मन लेते हैं वही हमारे लिए सच बन जाती है भले ही वह असलियत में झूठ ही क्यों न हो. 10.    मजबूत इंसान हमेशा मज...

अमीर सोच अपना कर आप भी अमीर बन सकते हैं.....

अमीर सोच सचमुच आपको अमीर बना देती है. वाकई, अमीर सोच कोई भी अपना कर अमीर बन सकता है. अमीर सोच के कुछ लक्षण इस प्रकार हैं : 1.        अमीर इंसान अपने जीवन की जिम्मेदारी खुद लेता है. 2.        अमीर इंसान हर दिन नया सीखता है. 3.        अमीर इंसान संकट को सफलता की नींव समझता है. 4.        अमीर इंसान जीवन को एक वरदान की तरह जीता है. 5.        अमीर इंसान हर दिन खुद को निखारता है. 6.        अमीर इंसान यह जानता है कि उसकी जिंदगी उसके खुद के विचारों का ही प्रतिबिंब होती है. 7.        अमीर इंसान अमीर लोगों की सोच की सचमुच कद्र करता है. 8.        अमीर इंसान हर दिन को प्रगति करने के मंच के तौर पर देखता है. 9.        अमीर इंसान सचमुच खुद में विश्वास करता है. 10.    अमीर इंसान बड़े ध्यान से सुनता है. ...

आपके लिए कुछ नए और शानदार विश्वास आपके खुद के बारे में....

क्या आप जानते हैं कि कौन आपकी जिंदगी चला रहा है ? क्या आप जानते हैं कि आपकी सोच किस हद तक आपकी जिंदगी को बेहतर और बदतर बनाने की काबिलियत रखती है ? क्या आप जानते हैं कि आपकी वास्तविक शक्ति कितनी है ? क्या आप जानते हैं कि किस हद तक आप अपने जीवन को शानदार बना सकते हैं ? क्या आप जानते हैं कि आप अपने सपनों की जिंदगी जीने में पूरी तरह सक्षम हैं ? क्या आप जानते हैं कि आपकी मुश्किलें आपका विकास करती हैं ? क्या आप जानते हैं कि आप हर दिन खुद ही अपनी नियति बनाते हैं ? आप किस तरह से खुद को देखते हैं सारा फर्क इसी बात से पड़ता है . आप खुद को कितना काबिल मानते हैं इसी बात से आपकी सफलता का स्तर तय होता है . किस निगाह से आप अपनी सीखने की काबिलियत का इस्तेमाल करते हैं इसी से आपकी अमीरी का स्तर तय होता है . आप हार के बाद किस नजरिये से दोबारा शुरू करते हैं इसी से सारा फर्क पड़ता है . आपकी जिंदगी पूरी तरह आपके हाथ में हैं . जब तक आपको ...