हे परमात्मा आपने जीवन का
हर खजाना मुझे बेहिसाब दिया है.
हे परमात्मा आपकी सदी ही
मुझ पर असीम कृपा रही है.
हे परमात्मा आपने मुझे
आत्म-ज्ञान का बेमिसाल मोती दे कर मालामाल कर दिया है.
हे परमात्मा आपने मुझे हर
पल एक अनंत शक्ति का वरदान दिया है.
हे परमात्मा आप हर दिन मुझे
बेहिसाब जोश, उत्साह, उमंग, उल्लास और खुशकिस्मती का उपहार देते हैं.
हे परमात्मा आप मुझे हर
संकट को सफलता में बदलने की शानदार शिक्षा देते हैं.
हे परमात्मा आप मुझे हर दिन
वही चीज़ें देते हो जो मुझे मेरी शानदार नियति तक ले कर जाती हैं.
हे परमात्मा आपने मुझे एक
वरदान रूपी सेहत प्रदान की है.
हे परमात्मा आपने मुझे एक
बेमिसाल सोच दी है.
हे परमात्मा आपने मुझे एक
कामयाब नजरिया दिया है.
हे परमात्मा आपने मुझे हर
दिन निखारा है.
हे परमात्मा आपने मुझे एक
इंसान को इंसान की तरह इज्ज़त देना सिखाया है.
हे परमात्मा आपने मुझे हर
दिन को एक उपहार की तरह जीना सिखाया है.
हे परमात्मा आपके ही
आशीर्वाद से आज मैं एक शांत, समृद्ध और कमाल की जिंदगी जी रहा हूँ.
हे परमात्मा आपके ही कारण
आज मेरा हर पल रोशन है.
हे परमात्मा आपके ही दिए
हुनर से आज मैं निहाल हूँ.
Comments
Post a Comment