1. आपके विचार आपकी
असलियत का निर्माण करते हैं.
2. खुद को लगातार
आत्मज्ञान लेते रहने के लिए समर्पित कर दीजिये.
3. हर दिन 30 मिनट का
समय निकाल कर प्रेरक पुस्तकें पढ़िए.
4. एक कागज पर बिल्कुल
स्पष्ट रूप से लिख लीजिये कि “आप जीवन में क्या प्राप्त करना चाहते हैं?”
5. जो संदेश आप दूसरों
को देना चाहते हैं पहले खुद उस संदेश को अपने जीवन में हर दिन आदरपूर्वक जिएं.
6. असाधारण प्रयास करके
ही आप असाधारण परिणाम प्राप्त कर सकते हैं.
7. अपनी सोच को अपनी
सबसे बड़ी ताकत बना लीजिये.
8. जब आप खुद को हर दिन
अपने भीतर छुपी असाधारण संभावनाओं के लिए जागरूक करते हैं तो आपसे जुड़ी हर चीज़
कामयाबी की दिशा में बढ़ती है.
9. आप हर वो चीज़ सीख
सकते हैं जो आपको कामयाब होने के लिए आनी चाहिए.
10. सफलता और खुशी आपसे
दूर नहीं हैं बल्कि आप खुद सफलता और खुशी से दूर हैं.
11. आपकी सीखने की
क्षमता ही आपके कमाने की क्षमता निर्धारित करती है.
12. हर एक इंसान अनमोल और शानदार हैं.
13. सिर्फ सोच से बड़े और
निडर लोग ही अपनी वास्तविक आन्तरिक शक्ति का उपयोग करते हैं.
14. आपके जीवन का सच्चा
लक्ष्य आपकी आंतरिक शक्ति के बेमिसाल भण्डार को खोजना और उसे मानवता की सेवा में
समर्पित कर देना होना चाहिए.
15. बहाने बनाने वाले
इतिहास रचने वाले नहीं बनते.
16. आप पहले खुद अपने आप
को धोखा दिए बिना किसी ओर को धोका नहीं दे सकते.
17. जो समय आप अपनी
सच्ची और अंदरूनी ताकत को जानने में लगाते हैं वो आपके समय का सबसे बेहतरीन निवेश
होता हैं.
18. कामयाबी और अमीरी का
जीवन पूरी तरह से आपके चुनाव पर टिका हैं.
19. सचमुच अमीर लोग
मानवता के बहुत ही अच्छे सेवक होते हैं और मध्यम दर्जे के लोग मानवता के मध्यम
दर्जे के सेवक होते हैं.
20. आपका दिमाग एक बहुत
ही शक्तिशाली कंप्यूटर हैं.
21. जीवन में हर दिन
प्रगति करने के लिए किसी ओर से नहीं अपने आप से हर दिन बेहतर होते चले जाएं.
22. जीवन हम सबको एक
अच्छे इंसान के तौर पर चमकने के लिए बेशर्त और महान उपहार की तरह मिला है.
23. जब आप खुद की सच्ची
कद्र करते हो तभी आप दूसरों की सच्ची कद्र करने के काबिल बनते हो.
24. जब आप जीवन के हर
क्षेत्र में अपने खुद के ही पिछले रिकॉर्ड तोड़ने लगते हैं तब आप सचमुच एक चैंपियन
के तौर पर विकसित होने लगते हैं.
25. जो परिणाम आप आज
अपने जीवन में प्राप्त कर रहे हैं उसके लिए आपके अलावा पूरी दुनिया में कोई भी
जिम्मेदार नहीं है.
26. दुनिया लंबे समय तक
धन्यवाद देने वालें लोगों का शिकायत करने वालें लोगों से कहीं ज्यादा सम्मान करती
है.
27. आपका व्यवहार हमेशा
ही आपके चरित्र की सच्ची तस्वीर को दिखाता है.
28. हर महान इंसान आपको
यही महसूस कराता है कि आप भी महान बन सकते हैं.
29. आप वही बनते हैं जो
आप हर दिन सोचते, सुनते, देखते, बोलते और महसूस करते हैं.
30. हर दिन कुछ समय
निकाल कर ऐसे विचार जरूर सुनें या पढ़ें जो आपको सचमुच एक शानदार जीवन जीने के लिए
बेहद प्रेरित करते हैं.
सौजन्य से : दीपक बर्फीवाला
अंतरास्ट्रीय प्रेरक वक्ता और लेखक
महान भारत
Comments
Post a Comment