आप अनमोल हैं.
आप बेमिसाल हैं.
आप अनंत शक्ति के
मालिक हैं.
आप बेमिसाल काबिलियत
का खजाना स्वयं में संजोए हुए हैं.
आपकी कल्पना शक्ति
अनंत हैं.
आपका मस्तिष्क एक
गजब का ताकतवर कंप्यूटर है.
आपकी किस्मत शानदार
है.
आप अपने जीवन को
किसी भी दिशा में ले जा सकते हैं.
आप हर दिन नया सीख
सकते हैं.
आप मानवता की सेवा
करके महान बनने का चुनाव कर सकते हैं.
आप अपने जीवन को
दूसरों के लिए एक प्रेरक जीवन बना सकते हैं.
आप स्वयं में छुपी
अनंत शक्तियों को पाने के प्रति समर्पित हो सकते हैं.
आप पूरी दुनिया घूम
सकते हैं.
आप अपने नाम को एक
ब्रांड बना सकते हैं.
आप अपनी सोच को अपनी
सबसे बड़ी शक्ति बना सकते हैं.
आप मुश्किल को मौके
में बदल कर मुश्किल को सम्मान दे सकते हैं.
आप इतिहास रचने का
महान कार्य कर सकते हैं.
सौजन्य से : दीपक
बर्फीवाला, अंतरास्ट्रीय प्रेरक वक्ता और लेखक, महान भारत
Comments
Post a Comment