1.
जीवन, अपने भीतर छुपी जबरदस्त अंदरूनी शक्ति को मानवता के
विकास में उपयोग करने का एक महान अवसर है.
2.
प्रयास न करना सच्ची हार है.
3.
आलोचक खुद की ओर कभी नहीं देखता.
4.
आपकी नज़र ही आपको दिखने वाले नज़ारों के लिए जिम्मेदार है.
5.
हर इंसान अपने भीतर महानता के अनंत बीज संजोए हुए है.
6.
आपकी और आपकी सफलता में आपका सफल होने का निर्णय ही बाधा
है.
7.
खुद पर विश्वास करके ही खुद पर विश्वास करना आता है.
8.
बड़ा इंसान को उसकी मेहनत और सेवा करने की सोच बनाती है.
9.
खुद को खोदना ही खुद को खोजना है.
10.
कोई भी मुश्किल अपने भीतर मौके के बीज लिए बिना नहीं आती.
11.
अपने जीवन के असरदार बनाने के लिए खुद को असरदार बनाने से
शुरुआत कीजिए.
12.
जब आप सचमुच देखना चाहेंगे तो आपको हर जगह मौके ही मौके
दिखने लगेंगे.
13.
ईश्वर आपको हर पल जबरदस्त प्रेम कर रहा है.
14.
खुद को कामयाब होने के लिए तैयार करना आपकी खुद की ही
जिम्मेदारी है.
15.
सेवा करने की सोच ही आपकी जिंदगी को बेमिसाल बनाती है.
16.
सुनना भी एक तरह का सीखना ही तो है.
17.
पाना है तो खुद में जल रही ईश्वर की ज्योति को पायें.
18.
आप सिर्फ तब तक ही खुद के बारे में छोटा सोचते हैं जब तक आप
अपनी अनंत अंदरूनी शक्ति से अनजान हैं.
19.
आप अपनी तीसरी आँख खोलने के लिए आत्म ज्ञान लेना शुरू कर
सकते हैं.
20.
अपने आज की सदुपयोग कीजिए.
21.
आपकी सोच आपकी पूरी दुनिया के नाम विरासत है.
22.
आपका नाम आपके योगदान से ही चमकता है.
23.
आप सत्य का पालन करते करते स्वयं भी सत्य ही सत्यको प्राप्त
हो जाते हैं.
24.
आप ईश्वर द्वारा अनंत शक्ति के उपहार के साथ इस धरती पर
भेजे गए हैं चाहे यह आपको पता हो या न पता हो.
25.
अपने करियर का चुनाव करते वक़्त अपने जूनून को अपना
मार्गदर्शक बना लीजिए.
26.
आपको आपके अलावा कोई अमीर, समृद्ध और सेहतमंद नहीं बना सकता.
27.
उत्साह का महासागर आपके अपने ही भीतर है.
28.
आपका जीवन आज जैसा भी है आपके अपने ही कारण है.
29.
खुद से सच्चे लोग हो मानवता को राह दिखाते हैं.
30.
आपकी खुशी आपके अपने ही भीतर है.
31.
आपका सौभाग्य आपके अपने ही भीतर है.
32.
आप अपने जीवन को हर दिन बेहतर बनाने का शानदार कार्य कर
सकते हैं.
33.
आत्म ज्ञान प्राप्त करके कोई भी इंसान अपने जीवन को सचमुच
सार्थक बना सकता है.
34.
अपने जीवन के सफ़र को यादगार बनाने के लिए अपने ही जीवन से
हर दिन सीखना शुरू कर दीजिए.
35.
जितना आप प्यार बाँटेंगे उतना ही ज्यादा आपको प्यार बाँटने
का सौभाग्य मिलेगा.
36.
आपका नाम आपकी हर दिन की गयी ईमानदार मेहनत से ही इतिहास बन
सकता है.
37.
जिस जीवन का कोई लक्ष्य है वही जीवन सही मायनो में सार्थक
है.
38.
प्यारे इंसान, खुद को हर दिन सफलता के लिए तैयार कीजिए.
39.
एक बार जब आपके अपने ही भीतर उजाला हो जाता है तब आपका जीवन
सदा सदा के लिए रोशन हो जाता है.
40.
हर दिन सीखना ही हर दिन जीतना है.
41.
वक़्त भी तब आपके साथ होता है जब आप खुद, खुद के साथ होते
हैं.
42.
जीवन में जिस भी चीज़ की कीमत है वह आपको खुद ही हासिल करनी
होती है.
43.
हर पल आप जीवन को एक परम आनंद की तरह जी सकते हैं.
44.
आप अपनी खुद के प्रति सोच को बदल कर अपने पूरे जीवन को बदल
सकते हैं.
45.
एक बार आपको उपयोग करने की कला आ जाए तो जीवन में ऐसा कुछ
भी नहीं जो उपयाग में न आ सके.
46.
जीवन एक शानदार अवसर है.
47.
जीवन एक बेमिसाल सौभाग्य है.
48.
जीवन एक महान सौगात है.
49.
आपकी सोच ही आपका जीवन चला रही है.
50.
जिस राह पर मुश्किल नहीं, उस राह पर मौका नहीं.
51.
बड़ा संकट मतलब बड़ा सौभाग्य.
52.
आप एक बार खुद के हो जाएँ फिर सारा जहान आपका हो
जाएगा.
सौजन्य से : दीपक बर्फीवाला
अंतरास्ट्रीय प्रेरक वक्ता
और लेखक
महान भारत
Comments
Post a Comment