आप अपनी सुबह को सचमुच हर दिन रोशन कर सकते हैं.
आप हर सुबह, अपने आप को पूरे दिन के लिए बेमिसाल अंदाज में तैयार कर सकते हैं. आप
सुबह जल्दी उठने का साहसिक निर्णय ले सकते हैं. आप हर सुबह 5 बजे उठ कर अपनी हर
सुबह को सम्मान दे सकते हैं. आप हर सुबह उठते ही ईश्वर को धन्यवाद दे सकते हैं कि
उन्होंने आपको एक नया दिन वरदान के तौर दिया है और आप इस दिन का सदुपयोग करने का
सच्चा वायदा खुद से कर सकते हैं. आप अपने माता पिता के लिए शुक्रगुजार हो सकते
हैं, आप अपनी अच्छी सेहत के लिए ईश्वर के शुक्रगुजार हो सकते हैं. फिर आप 20 मिनट
की कसरत या योग करने का गजब का शक्तिशाली निर्णय ले सकते हैं. उसके बाद आप 20 मिनट
तक कोई भी प्रेरणादायी पुस्तक पढने का अमर निर्णय ले सकते है. पुस्तकें जैसे लोक
व्यवहार, साधू जिसने सम्पति बेच दी, आपकी मृत्यु पर कौन रोएगा?, सोचिये और अमीर
बनिए, सोच बदलो जिंदगी बदलो, बड़ी सोच का बड़ा जादू, सफलता का अमृत, रिच डैड पुअर
डैड और यह सूची सचमुच बहुत ही लम्बी है क्योंकि आप किसी भी हद तक खुद का निर्माण
कर सकते है और दूसरा सीखने की सचमुच कोई सीमा है ही नहीं हैं.
फिर आप 20 मिनट तक अपना जर्नल लिख सकते हैं.
जर्नल का अर्थ एक ऐसा स्थान है जहाँ आप हर दिन की अपनी प्रगति की योजना, हर दिन की
शिक्षा, हर दिन की कार्य सूची, हर दिन की प्रेरणा, हर दिन की रचनात्मक रणनीति लिख
सकते हैं. जर्नल लिखना एक बेमिसाल आदत है. आप आज से ही जर्नल लिखने की अमर आदत
शुरू कर सकते हैं. आप अपने जर्नल में कमाल के प्रेरणा देने वाले अमर विचार सुबह
सुबह लिख कर खुद को एक बेमिसाल विजेता की तरह तैयार कर सकते हैं.
ये तीन ऐसे गजब के साहसिक निर्णय हैं जो आपको एक
शानदार, असरदार और बेमिसाल जीवन का मार्ग दिखाएंगे. आप अनमोल हैं. आप एक शानदार
जीवन जीने के सच्चा हक रखते हैं. आप आज से ही अपनी सोच को एक शानदार जीवन जीने के
लिए तैयार कर सकते हैं. याद रखिये देरी हमेशा आपकी तरफ से होती है आपका भाग्य और
आपकी सफलता तो हर पल आपके पास आने के लिए बेताब होती है. आप आज से ही जीतने की
निर्णय लेकर जीतने की शुरुआत कर सकते हैं.
Comments
Post a Comment