1.
आप बेहिसाब आंतरिक शक्ति के मालिक हैं.
2.
आप पूरे ब्रह्मांड के लिए बेहद शुभ और सौभाग्यशाली हैं.
3.
आपकी कल्पना करने की शक्ति अनंत है.
4.
आपकी आत्म सुधार करने की क्षमता अनंत है.
5.
आप इंसान रूप में जन्मे ईश्वर हैं.
6.
स्वस्थ का अर्थ है स्वयं में स्थित होना.
7.
स्वार्थ का सच्चा अर्थ हैं स्वयं के सच्चे और गहरे अर्थ को
समझना.
8.
पागल का अर्थ है जिसने पा लिया गल (काम की बात या सच्ची
बात) को.
9.
पागल का अर्थ है पाक (रूहानी) बातें करने वाला.
10.
आज, अभी और इसी पल आप एक काबिल, शानदार, बेमिसाल और समृद्ध
व्यक्ति हैं.
11.
आप कभी भी कुछ भी सीख कर किसी भी क्षेत्र में महारत हासिल
कर सकते हैं.
12.
आपका जन्म एक सुखद उपहार है पूरी मानवता के लिए.
13.
समस्त धरती आपकी अपनी है.
14.
आपका भाग्य पूरी तरह आपके हाथ में है.
15.
आपमें अनंत संभावनाएं छुपी हैं.
Comments
Post a Comment