1.
हर पल परमात्मा आपको प्यार,
खुशी, शांति और आनंद की शाश्वत सौगात दे रहा है.
2.
हर इंसान अपने आप में
बेमिसाल और अनूठा है.
3.
एक बार दिल से यह महसूस
कीजिए कि हर इंसान बेहद गुणी हैं और फिर जादू देखिये.
4.
आप जो अपने लिए चाहते हैं
उसे पहले दूसरों को देना सीखिये.
5.
जवाब तो सवाल में ही छुपा
होता है यह तो देखने वाले पर निर्भर करता है.
6.
जीवन में प्रेम आपकी रूह को
ताज़ा करने वाला एक बेहद खास तोहफा है.
7.
हर दिन को खुद पर मेहनत
करते हुए यादगार बनायें.
8.
हर दिन खुशियाँ अपने चारों
तरफ बांटें और हर दिन खुश रहें.
9.
जिस बात को हम सच मन लेते
हैं वही हमारे लिए सच बन जाती है भले ही वह असलियत में झूठ ही क्यों न हो.
10.
मजबूत इंसान हमेशा मजबूत
रिश्ते बनाता है.
11.
हम सभी खुद में अनमोल उपहार
संजोए हुए हैं.
12.
सच का सम्मान करना सचमुच
आपको बेमिसाल बनाता है.
13.
आपकी आँखें ही आपके सपनों
की सच्चाई बयाँ कर देती हैं.
14.
आपकी सोच हर दिन आपकी
जिंदगी का निर्माण करती है.
15.
प्यारे इंसान, आप एक बार
अपने अंदर की आँखें तो खोलिये आपके चारों तरफ गजब के प्रगति के अवसर हर पल मौजूद हैं.
16.
गलत या सही हालात नहीं,
आपका नजरिया होता है.
17.
अपने आप को जानना एक दिन आपकी
सबसे बड़ी खुशकिस्मती बन जाती है.
18.
आपके डर आपकी कामयाबी के
दरवाजों पर तालों के समान हैं.
19.
आप जो देखते हैं और सुनते
हैं वही आपकी सोच बन जाती है.
20.
सेवा करके खुश रहना लाज़मी
है.
21.
आप दूसरों को केवल वही
दीजिए जो आप अपने लिए चाहते हैं.
22.
आपके काम बिल्कुल पूरी तरह
से आपकी सोच की तस्वीर होते हैं.
23.
प्यारे इंसान, इस जगत में
कोई अपना पराया है ही नहीं है.
24.
आपकी कामयाबी में समस्त
विश्व की खुशहाली छुपी है.
25.
हर दिन खुद को खुद पर
विश्वास करना आप जरूर सिखायें.
26.
खुद से ईमानदार होकर ही आप खुद
की नज़रों में ऊँचा उठ सकते हैं.
27.
अपने आप से जुड़ना ही खुशी
का मूल मंत्र है.
Comments
Post a Comment