1.
जब आप खुद सही नजरिया अपना लेते हो तो आपका सब कुछ सही हो
जाता है.
2.
किसी इंसान को आप किस निगाह से देखते हो, सारा फर्क इसी बात
से पड़ता है.
3.
किसी काम को आप किस निगाह से देखते हो इसके मुताबिक ही आपको
वह काम परिणाम देता है.
4.
आपकी सोच के ऊपर उठने से ही आप ऊपर उठ सकते हैं.
5.
जो आपको जीवन में खुशी और कामयाबी के लिए जरुरी सामान चाहिए
वह सब कुछ पहले से ही आपके भीतर है.
6.
हर एक इंसान अदभुत है क्योंकि हर इंसान के ऊपर ईश्वर की
पवित्र मोहर है.
7.
जो इंसान खुद से खुश है वही दुनिया की खुशहाली में सच्चा
योगदान दे रहा है.
8.
हर पल हम सबके पास अनंत-अनंत मात्रा में वह सब कुछ मौजूद है
जो हमे सचमुच खुश रहने के लिए चाहिए.
9.
आप जीवन के प्रति शुक्रगुजार हो कर बहुत ज्यादा भाग्यशाली
बन सकते है.
10.
खुद प्रकाश का दिव्य स्त्रोत्र बन जाना ही सर्वोतम उपाय है.
11.
आपको जब आप ही नहीं पहचान रहे है तो किसी और से ऐसी उम्मीद
क्यों कर रहे हैं?
12.
गजब है कि हर इंसान खुद में अनंत शक्ति का महासागर संजोए
हुए है फिर भी कहता है कि मैं कमजोर हूँ.
13.
आपका भाग्य भगवान जी नहीं, बल्कि आपकी सोच और आपकी मेहनत
लिखती है.
14.
मेहनती के घर लक्ष्मी नाचती है.
15.
काश मैं आपको बता पता कि आपका जीवन कितना ज्यादा अनमोल है.
16.
जो खुद को राह दिखा पा रहा है सचमुच दूसरों को राह दिखाने
का हक भी उसको ही है.
17.
सब कुछ तो अभी इसी पल मौजूद है हम ही कहीं और उलझे हुए हैं.
18.
कामयाब होने का मौका तो हर एक को हर पल मिल रहा है पर मौका
अक्सर मुसीबतों के कपड़े पहन कर आता है.
19.
विपत्ति में ही सम्पत्ति छुपी होती है.
20.
हम सब बेहिसाब शक्ति के अनमोल खजाने हैं.
21.
कुछ है हमारे भीतर जो सदा से है और सदा ही रहने वाला है.
22.
देखने वाले के अंदर ही वह छुपा है जिसे देखा जाना है.
23.
आपके माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए बेहद अनमोल है.
24.
हम खुद ही खुदा से मिलने में सबसे बड़ी दिक्कत हैं.
25.
साफ़ नियत आपको गजब की बरकत देती है.
26.
मजबूत इरादे मजबूत परिणाम लेकर आते हैं.
27.
जब इंसान खुद में विश्वास दिखाना शुरू करता है, वहीँ से
उसके जीवन में चमत्कार होना शुरू हो जाते हैं.
28.
लगातार खुद पर मेहनत कीजिए, यह इकलौता तरीका है ईमानदार
सफलता प्राप्त करने का.
29.
आपके द्वारा आपकी काबिलियत को लेकर किये गए विश्वास आपको
बनाने और मिटाने दोनों की जादुई योग्यता रखते हैं.
30.
खोज रहे हैं हम बिना यह पता कि खोजना क्या है.
Comments
Post a Comment