1.
अपने जीवन को एक शानदार लक्ष्य का वरदान दीजिये!
2.
हर दिन सुबह जल्दी उठिए और अपनी सोच को जबरदस्त सकारात्मक
बनाने के लिए प्रेरणादायी पुस्तकें पढ़िए!
3.
हर दिन को खुद को ओर ज्यादा मजबूत बनाने के एक शानदार अवसर
के तौर पर देखिये!
4.
हर संकट को तरक्की के बेमिसाल मार्ग की तरह देखिये!
5.
हर इंसान से कुछ न कुछ सीखने की सोच रखते हुए बात कीजिए!
6.
हर दिन नया सीख कर हर दिन का सम्मान कीजिए!
7.
अपनी सोच को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बना लीजिये!
8.
हर दिन कसरत कीजिए क्योंकि आपकी सेहत आपकी कामयाबी में अहम्
भूमिका निभाती है!
9.
आपकी अंदरूनी शक्ति वाकई अनंत है!
10.
आप पूरे विश्व के लिए बेहद भाग्यशाली है!
11.
आपकी सबसे बड़ी काबिलियत आपकी हर दिन विकास करते हुए आपके
जीवन को बेमिसाल बनाने की काबिलियत है!
12.
आप अपने भाग्य के एकलौते मालिक है!
13.
सफलता का सच्चा अर्थ है खुद को हर दिन इंसानियत के विकास में
सार्थक योगदान के लिए लायक बनाना!
14.
सफल होने का स्थायी तरीका है खुद को इंसानियत की जडों को
पोषण देने के लिए बेशर्त समर्पित कर देना!
15.
आप एक योग्य, बेमिसाल और शानदार व्यक्ति है!
सौजन्य से : दीपक बर्फीवाला (अन्तर्राष्ट्रीय प्रेरक
वक्ता और लेखक)
Comments
Post a Comment