अमीर सोच सचमुच आपको अमीर
बना देती है. वाकई, अमीर सोच कोई भी अपना कर अमीर बन सकता है. अमीर सोच के कुछ
लक्षण इस प्रकार हैं :
1.
अमीर इंसान अपने जीवन की
जिम्मेदारी खुद लेता है.
2.
अमीर इंसान हर दिन नया
सीखता है.
3.
अमीर इंसान संकट को सफलता
की नींव समझता है.
4.
अमीर इंसान जीवन को एक
वरदान की तरह जीता है.
5.
अमीर इंसान हर दिन खुद को
निखारता है.
6.
अमीर इंसान यह जानता है कि
उसकी जिंदगी उसके खुद के विचारों का ही प्रतिबिंब होती है.
7.
अमीर इंसान अमीर लोगों की
सोच की सचमुच कद्र करता है.
8.
अमीर इंसान हर दिन को
प्रगति करने के मंच के तौर पर देखता है.
9.
अमीर इंसान सचमुच खुद में
विश्वास करता है.
10.
अमीर इंसान बड़े ध्यान से
सुनता है.
11.
अमीर इंसान यह जानता है कि
उसकी किस्मत उसके अपने ही हाथ में है.
12.
अमीर इंसान नए-नए लोगों से
लगातार मिलता है ताकि अपने काम को और अच्छे तरीके से कर सके.
13.
अमीर इंसान हर दिन अच्छी
पुस्तकें पढता है.
14.
अमीर इंसान हर दिन सपने
देखता है.
15.
अमीर इंसान जीवन को पूरे
उत्साह के साथ जीता है.
16.
अमीर इंसान यह मानता है कि उसकी
मेहनत हर दिन उसे प्रगति के नए-नए अवसर देती है.
17.
अमीर इंसान खुलकर अमीरी के
विचार सभी से सांझे करता है.
18.
अमीर इंसान सचमुच चाहता है
कि ज्यादा से ज्यादा लोग समृद्धि का जीवन जीयें.
19.
अमीर इंसान दिल से यह समझता
है कि अमीरी सचमुच हमारे अपने ही हाथ की बात है.
20.
अमीर इंसान सचमुच सेवा करते
हुए अमीर बनता है.
21.
अमीर सोच का अर्थ है कि
समाज की सेवा करने की सच्ची और ईमानदार सोच रखना.
22.
अमीर सोच का अर्थ है कि
जीवन का सम्मान करते हुए जीवन को पूरे जोश और उत्साह के साथ जीना.
Comments
Post a Comment