सवाल : आप कामयाब कैसे हुए?
जवाब : कामयाब होना ही मेरा
पास एकलौता रास्ता था.
सवाल : आप असफल भी तो हो
सकते थे?
जवाब : मैं असफल हुआ ही
इतनी ज्यादा बार था कि अब सफल होना ही था. जब आप लगातार मेहनत करते हो तो एक वक़्त
पर आकर आपको पक्का सफलता मिलती है.
सवाल : सफलता क्या होती है?
जवाब : खुद को जानना सफलता
है, खुद के साथ ईमानदार होना सफलता है, खुद को हर दिन खुद के भीतर छुपी शक्तियों
के प्रति शिक्षित करना सफलता है, इंसानियत की सच्ची सेवा करना सफलता है.
सवाल : आपको देख कर लगता है
कि आप एक बहुत ही सुलझे हुए इंसान है, क्या ऐसा वाकई है?
जवाब : देखिए सफलता मिलती
ही तब है जब आप खुद सुलझ जाते हैं, आपकी सफलता में सबसे बड़ी दिक्कत आपकी सोच और
आपका जरुरत से ज्यादा उलझा होना ही है. आप खुद को सरल करते हुए कभी भी कमाल की
सफलता पा सकते है.
सवाल : आपने खुद को कैसे
पाया?
जवाब : जब मैंने खुद पर
विश्वास करना शुरू किया तो मुझे एहसास हुआ कि मैं सिर्फ एक शरीर से कहीं ज्यादा
हूँ. जब मैंने खुद से जुड़ना शुरू किया तो मुझे एहसास हुआ कि मुझमे एक शक्ति है जो
पूरी तरह से मेरा हित और फैलाव चाहती है. जब मैंने सफल लोगों से मिलना शुरू किया
तो मैंने पाया कि हर सफल इंसान खुद से ईमानदार है, हर सफल इंसान जीवन के प्रति हर
दिन जबरदस्त आभार व्यक्त करता है, हर सफल इंसान यह सोचता है कि उसका जन्म एक
शानदार जीवन का आनंद लेने के लिए हुआ है.
Comments
Post a Comment