1.
समर्पण और जागरूकता के साथ विज़न की ओर बढ़ने
से आपकी सफलता का आकार कई गुना बढ़ जाता है.
2.
विज़न तय करने से आपमें जोखिम लेने की जबरदस्त
क्षमता आ जाती है जो सफल होने के लिए बेहद अनिवार्य है.
3.
विज़न आपके कार्यों को और आपकी सोच को आपके इस
दुनिया से चले जाने के बाद भी जिंदा रखता है.
4.
विज़न तय करने का सच्चा अर्थ है कि ईश्वर
द्वारा दी गयी जीवन रुपी सौगात का सच्चा सम्मान करना.
5.
आपके द्वारा किया गया जीवन मूल्यों का चुनाव
आपको जीवन में कुछ बनाने और मिटाने दोनों की बराबर योग्यता रखता है.
6.
आपके जीवन मूल्य वो घोड़े हैं जो आपके जीवन
रुपी रथ को खींचते हैं.
7.
जीवन मूल्यों का चुनाव आपके सबसे महत्वपूर्ण
चुनावों में से एक है.
8.
आपके विज़न की प्राप्ति में आपके जीवन मूल्यों
का बहुत बड़ा हाथ होता है.
9.
अच्छे जीवन मूल्य जैसे बेशर्त प्रेम देना,
सामने वाले व्यक्ति के विचारों का सम्मान करना और हर दिन नया सीखना, इन्हें जरूर
अपनायें.
10.
आपके कार्य अच्छे होंगे या बुरे यह आपके जीवन
मूल्य ही निर्धारित करते हैं.
11.
महान लोग महान जीवन मूल्यों को अपनाते हैं.
12.
जरा सोचिये कि कैसे शिखर पर बैठे व्यक्ति और
संगठन कैसे सालों तक शिखर पर बने रहते हैं?
13.
जीवन को खुशहाली और प्रगति के पथ पर ले जाने
के लिए आपको स्पष्ट जीवन मूल्य निर्धारित करने ही चाहिये.
14.
आज ही अपने जीवन मूल्यों को कागज़ पर लिखिये.
15.
आपके स्पष्ट एवं लिखित जीवन मूल्य आपकी सफलता
की आधारभूत आवश्यकता हैं.
16.
आपका चरित्र आपके जीवन मूल्यों के दम पर ही
आँका जाता है.
17.
हर क्षेत्र के महारथी स्पष्ट और सकारात्मक
जीवन मूल्यों से होने वाले लाभों का खूब आनंद लेते हैं.
18.
आपके जीवन मूल्य ही यह निर्धारित करते हैं कि
किस स्थिति में आप कैसा निर्णय लेते हैं.
19.
किसी दूसरे व्यक्ति की भविष्यवाणी नहीं बल्कि
आपके द्वारा अपनाये गए जीवन मूल्य ही आपके भाग्य का स्तर तय करते हैं.
20.
जीवन मूल्य उन गुणों का संग्रह है जिन्हें आप
आजीवन अपनाते हैं.
21.
निश्चित कीजिये कि आप जीवन में क्या पाना
चाहते हैं.
22.
निश्चित कीजिये कि आप जीवन में क्या बनना
चाहते हैं.
23.
अपने जीवन के लिए एक चुनौतीपूर्ण और
अर्थपूर्ण लक्ष्य तय कीजिये.
24.
इस दुनिया में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है
जिसे ईश्वर ने कामयाब होने की काबिलियत न दी हो.
25.
निश्चित कीजिये कि आपकी सफलता की असली
परिभाषा क्या है.
Comments
Post a Comment