1.
प्रकृति हमे सभी से भेदभाव रहित प्रेम करने
का सच्चा संदेश देती है.
2.
सच्चा और गहरा व्यक्ति हमेशा वृक्षों के समान
होता है बिना शिकायत और निंदा के सभी को देता ही चला जाता है.
3.
प्रकृति से हमे स्वार्थ रहित मित्रता का
संदेश सीखना चाहिये.
4.
हर वो चीज़ जो आपकी सोच को खुला करती है और
आपके नजरिए का विस्तार करती है आपके लिए वह सचमुच शिक्षा है.
5.
जीवन में, सफल लोगों का साथ अपनाना कामयाबी
प्राप्त करने का बेमिसाल शॉर्टकट है.
6.
हमारे आस पास के लोग हमारे जीवन में बहुत
गहरा योगदान देते हैं, याद रखिये आपके जीवन में आपके आस पास की हर चीज़ से फर्क
पड़ता है.
7.
आपके सबसे बड़े शत्रु आपके खुद के बारे में
नकारात्मक विचार हैं.
8.
आपको आगे बढ़ने से जो चीज़ सबसे ज्यादा रोकती
है वह है आपका अड़ियल रवैया यानि कि हर बात में अपनी ही बात को सर्वोपरि रखने की
आदत.
9.
जीवन में आपकी खुशियों और सफलता को नियंत्रित
करने की चाबी भगवान जी ने सिर्फ आपको ही दी है.
10.
जीवन के सच्चे अर्थों के प्रति जागरूकता की
कमी आपको आगे बढ़ने से रोकती है.
11.
आपको, आपकी खुद की अपार क्षमताओं के प्रति
शंकालु सोच जीवन में आगे बढ़ने से रोकती है.
12.
आपके जीवन की गति को बढ़ाने और घटाने का
नियंत्रण आपके ही पास है.
13.
अगर आपका दिल आपका मार्गदर्शन कर रहा है तो
आपकी असफलता असंभव है.
14.
अगर समाज आपका मार्गदर्शन कर रहा है तो आपकी
सफलता असंभव है.
15.
आप अपने जीवन में सफल लोगों से मार्गदर्शन
लेते हैं या असफल लोगों से?
16.
आप किस बात पर शक करते हैं और किस बात पर
विश्वास करते हैं यह सीधे-सीधे आपकी सफलता का स्तर निर्धारित करती है.
17.
आपको जीवन में वह चीज़ें नहीं रोकती हैं जो आप
नहीं जानते बल्कि वह चीज़ें रोकती हैं जो आप गलत तरह से जानते हैं या पूरी तरह से
नहीं जानते हैं.
18.
जब आप अपने अंदर की आवाज को दबा देते हैं तो
आप खुद की सच्ची सफलता को भी खत्म करने लगते हैं.
19.
सच्ची सफलता तभी मिलती है जब आप अपनी आत्मा की
आवाज को खोज कर उसे मानव कल्याण में समर्पित कर देते हैं.
20.
जब तक आपको लगता है कि आपके जीवन के लिए कोई
अन्य व्यक्ति या परिस्थिति जिम्मेदार है तब तक आप अपने जीवन को नहीं बदल सकते
क्योंकि फलों को बदलने के लिए जड़ों को बदलना अनिवार्य है.
21.
स्पष्ट लक्ष्य और अपने सपनों पर विश्वास करने
वाले व्यक्ति को रोक पाना असंभव है.
22.
लिखे हुए लक्ष्य और विचार बेहद शक्तिशाली
होते हैं.
23.
अपनी भावनाओं को कागज पर लिखने से हमारा उनसे
रिश्ता और ज्यादा मजबूत हो जाता है.
24.
कागज पर सही तरह से लिखी गयी समस्या आपके लिए
एक शानदार अवसर का रूप ले लेती है.
25.
कागज पर अपनी सोच को लिखने से आपका अपनी
भावनाओं पर नियंत्रण जादुई तरीके से बढ़ जाता है.
Comments
Post a Comment