1.
जब हम खुद के अहंकार को पहचान कर खुद को उससे
आजाद कर लेते हैं तो जीवन में समृद्धि और प्रचुरता खुद ब खुद हमारे सामने आकार खड़ी
हो जाती है.
2.
आप कितने सफल और महत्वपूर्ण लोगों को जानते
हो इससे आपकी सफलता में वाकई गहरा असर पड़ता है.
3.
आपकी सफलता का आकार आपके सफल लोगों के साथ
नेटवर्क के आकार के हिसाब से तय होता है.
4.
नए-नए क्षेत्रों के कामयाब लोगों से सम्पर्क
बढाइये क्योंकि यह आपकी सफलता के लिए बेहद जरुरी है.
5.
आपकी सम्पर्क सूची की लम्बाई आपके जीवन के
प्रति दृष्टिकोण को दिखाती है.
6.
लिखिये कि आप कितने महत्वपूर्ण लोगों को
जानते हैं.
7.
लिखिये कि आपको कितने अलग-अलग क्षेत्रों के
महत्वपूर्ण लोग जानते हैं.
8.
आपका नेटवर्क धीरे-धीरे मजबूत बनाने से आपकी
आर्थिक और सामाजिक पकड़ बेहद मजबूत हो जाती है.
9.
अगर आप नए-नए व्यक्तियों और अनुभवों का
सम्मान करते हैं तो आपका नेटवर्क जबरदस्त अंदाज़ में विशाल होता चला जायेगा.
10.
लोग अक्सर नए-नए प्रयोगों से बहुत डरते हैं
और इसी कारण उनका नेटवर्क सीमित ही रह जाता है.
11.
आपका जितना बड़ा नेटवर्क होता जाता है आप उतने
ही विनम्र और खुशदिल होते जाते हैं.
12.
आपके नेटवर्क के हर एक व्यक्ति का आपकी सफलता
में बहुत बड़ा हाथ होता है.
13.
आप जीवन से आँखें मूंद लीजिये और जीवन आपसे
आँखें मूंद लेगा ठीक इसी तरह आप अपने नेटवर्क को बड़ा मत कीजिये तो यह भी आपको बड़ा
नहीं करेगा.
14.
नेटवर्क आपको एक शानदार अवसर देता है जीवन
में चमकने का, तरक्की करने का और कुछ कर गुजरने का मगर एक सही दृष्टिकोण के बिना
नेटवर्क भी कुछ नहीं कर पाता.
15.
आप लोगों को अपना मुंह उधार देने की बजाय
अपने कान उधार दे दीजिये और आप पायेंगे कि आपका नेटवर्क जबरदस्त ढंग से विशाल होता
चला जायेगा.
16.
बातचीत के माध्यम से दिलों को स्पर्श करने की
कला सीखिये क्योंकि हर सफल नेटवर्क बनाने वाला इंसान यही करता है.
17.
एक महान व्यक्ति ने कहा है कि आप मुझे अपने दोस्तों
से मिलवाएं और मैं आपको आपका भविष्य बता दूँगा.
18.
आप किस तरह के व्यक्ति और विचारों के साथ सहज
महसूस करते हैं इसी से सारा फर्क पड़ता है.
19.
जरा सोचिये कि सफल लोगों का साथ आपको वर्षों
तक की जाने वाली गलत दिशाओं की मेहनत से बचा सकता है.
20.
आप ठीक अपने द्वारा अपनाई गयी दोस्तों की
संगति का परिणाम हैं.
21.
पुस्तकों की संगति सबसे सकारात्मक और
रचनात्मक संगति है.
22.
पुस्तकें आपकी सोच को नए-नए आयाम देती हैं.
23.
प्रकृति के गोद मे जाइये और अपनी सच्ची
भावनाओं को प्रकृति से साँझा कीजिये.
24.
सच्ची संगति आपको हमेशा प्रगति के पथ पर ले
जाती है और स्वतंत्रता प्रदान करती है.
25.
प्रकृति का साथ भी पुस्तकों के साथ की तरह
अनमोल है.
Comments
Post a Comment