1.
जब आप आपके जीवन के अहम पहलूओं को कागज और
पेन के साथ महसूस करना शुरू कर देते हो तो आपकी अंदरूनी शक्ति विकसित होना शुरू हो
जाती है.
2.
कागज पर लिखे गए लक्ष्य अमर हो जाते है.
3.
आपके पास कितने लिखित लक्ष्यों की सूची है?
4.
अपने लक्ष्यों को लिखने से आपका उनके प्रति
समर्पण और सम्मान बढ़ जाता है.
5.
जब आप अपने लक्ष्यों को लिख कर और उनके नीचे
उस दिन की तारीख (जब आप उन्हें पाना चाहते हो), डाल कर अपने सामने रखते हो तो
आश्चर्यजनक तरीके से आपका आत्म-विश्वास बढ़ने लगता है.
6.
लक्ष्य बनाते समय उनकी समय सीमा जरूर तय कर
लें.
7.
अपने व्यक्तिगत जीवन के लक्ष्यों को स्पष्ट
रूप से लिख लीजिए ताकि आप अपने जीवन का सच्चा आनंद ले सकें.
8.
अपने कामकाजी लक्ष्य भी जरूर लिख लीजिए ताकि
आप अपने काम काज में हर दिन तरक्की कर
सकें.
9.
अपने पारिवारिक और सामाजिक लक्ष्य भी जरूर तय
कर लीजिए ताकि आप अपने परिवार और समाज की प्रगति में भी अहम योगदान दे सकें.
10.
सही, स्पष्ट और सकारात्मक सोच के साथ तय किये
गए लक्ष्य अनुमान से ज्यादा परिणाम ले कर आते हैं.
11.
आज ही एक डायरी खरीदिये और उसमे अपने सभी
लक्ष्यों को साफ़ साफ़ लिख डालिये और याद रखियेगा यही डायरी एक दिन आपकी सफलता में
आधारस्तंभ बनने का कार्य करेगी.
12.
आपने जो देखा वही सीखा और आपने जो सीखा वही
अपनाया और आपने जो अपनाया आप वही बन गए.
13.
आप गिलास को आधा भरा देखते हैं या आधा खाली
यह आपका चुनाव है.
14.
आप किसी स्थिति में क्या देखते हैं इसी से यह
निर्धारित होता है कि आप उस स्थिति से क्या प्राप्त करने जा रहे है.
15.
अगर आपकी दृष्टि साफ़ है तो सम्पूर्ण सृष्टि
आपके साथ है.
16.
अगर आपकी नजरें और नजरिया सही है तो आपको
कामयाब होने से कोई रोक ही नहीं सकता.
17.
यदि आपकी आँखें और आपके कहे शब्द एक दिशा में
नहीं जा रहे तो मेरे दोस्त आपकी कामयाबी नामुमकिन है.
18.
आपकी आँखें आपके अंतर्मन का प्रतिबिंब हैं.
19.
आपकी आँखें आपकी विश्वास करने की शक्ति का
अटूट हिस्सा है.
20.
अगर आप अपने आप को बदलना चाहते हैं तो आपको अपने
आस-पास का वातावरण बदलना चाहिये.
21.
आपके दिमाग में जाने वाली 90 % जानकारी आपकी
आँखों के माध्यम से ही आपके दिमाग़ में जाती है.
22.
आपकी आँखें आपके व्यक्तित्व को गहराई से
व्यक्त करती हैं.
23.
जो आप देखते हैं वही आप बन जाते हैं.
24.
आप झूठ बोल सकते हैं मगर आपकी आँखें नहीं.
25.
आज तक की मनोविज्ञान की सबसे बड़ी खोज यह है
कि आप अपने नजरिए को सकारात्मक बना कर अपने जीवन के हर पहलू को सकारात्मक बना सकते
हैं.
26.
जब आपकी आँख आपकी आत्म की आँख बन जाती है तो
आप कभी न रुकने वाले व्यक्ति बन जाते हैं.
27.
सोचिये अगर आज आपके जीवन का अंतिम दिन है तो
आप मानवता को क्या सौगात देकर जाना चाहेंगे.
28.
आपका जीवन संपूर्ण मानवता को आपका संदेश है.
29.
आपका जीवन जीने का तरीका यह दर्शाता है कि
आपका अंत कैसा होगा.
30.
आपको वही मिलता है जो आप दूसरों को देते हैं.
31.
अगर हम प्रकृति से कुछ सीख सकते है तो वह है
दूसरों को बेशर्त देना.
32.
अगर आप आत्मा की तृप्ति चाहते हैं तो ईश्वर के
अपने प्यारे इंसानों को बेशर्त प्रेम और खुशियाँ देने के सिद्धांत को अपने जीवन
में अपना लीजिये.
33.
अगर आप ईश्वर को कुछ देना चाहते हैं तो
मानवता की भलाई के लिए किया गया कार्य सबसे सर्वोतम उपहार होगा.
34.
आपने जीवन में अभी तक क्या किया है इसका
अंदाजा इस बात से लगता है कि आपने अपने जीवन में मानवता को अभी तक क्या दिया है.
35.
आप किसी व्यक्ति को जो सबसे बड़ा सम्मान दे
सकते हैं वह है उसके साथ निभाया गया बेशर्त रिश्ता.
36.
अगर आप अपने जीवन में सचमुच खुश रहना चाहते
हैं तो दूसरों को उनके वास्तविक स्वरुप में कबूल करना सीख लें.
37.
वर्षों बाद कोई व्यक्ति आपका नाम, आपका चेहरा
या आपका पता भूल सकता है लेकिन वह यह नहीं भूल सकता कि आपसे मिलकर उसको कैसा महसूस
हुआ था.
38.
किसी भी व्यक्ति के दो नाम होते हैं एक तो वह
नाम जो उसके माँ-बाप उसके जन्म के वक़्त रखते हैं और दूसरा वो जो वह व्यक्ति अपने
जीवन भर के कर्मो से खुद कमाता है.
39.
सच्ची मृत्यु साहस की कमी है शरीर का त्याग
नहीं.
40.
जिनके सपने मानवता की जड़ों को पोषण देने के
होते हैं उनकी मृत्यु भी उनका सम्मान करती है और वो सच्चे अर्थों में अमर हो जाते
हैं.
41.
जैसा व्यवहार आप करते है वैसा ही व्यवहार पलट
कर आपके साथ होता है.
42.
महसूस कीजिये कि क्या आप अपने साथी मनुष्यों
की मदद करके अपनी ही मदद नहीं कर रहें हैं और ईश्वर को सच्चा धन्यवाद नहीं दे रहे
हैं.
43.
आपका भविष्य पूरी तरह आपके हाथ में है.
44.
भविष्य हमेशा मेहनती और साहसी व्यक्ति का
होता है.
45.
हर बार वही प्रयास करना और फिर उससे अलग
परिणाम की उम्मीद करना यही तो जीवन में मूर्खता की परिभाषा है.
46.
सही दिशा में किये गए प्रयास ही सही परिणाम
ले कर आते हैं.
47.
अगर आप भविष्य में अलग तरह के परिणाम चाहते
हैं तो आपको वर्तमान से ही अलग तरह से सोचना शुरू कर देना चाहिये.
48.
अब वर्तमान में आप अपने अतीत का कुछ नहीं कर
सकते पर अभी भी आपका भविष्य पूरी तरह आपके हाथ में हैं.
49.
आपका भविष्य आपके हाथ में हैं क्योंकि
वर्तमान में सही और सच्ची नियत से कर्म करने का चुनाव आपका है.
50.
अतीत से छुटकारा पाने का सिर्फ एक ही तरीका
है और वह यह है कि अतीत की गलतियों से शिक्षा लेकर अपने जीवन में लगातार आगे बढ़ना.
51.
आप जो दिखते हैं उससे कहीं ज्यादा आप योग्यता
रखते हैं.
52.
जब आप पाने की बजाय देने की मानसिकता अपना
लेते हैं तो आपका भविष्य खुद-ब-खुद उज्ज्वल हो जाता है.
53.
जब आप अपने काम के गहरे अर्थ को समझ लेते हैं
तो आपका भविष्य उज्ज्वल हो जाता है.
54.
आपका भविष्य बेहद खूबसूरत हो जाता है जब आप
अपने जूनून को अपने कामकाज का क्षेत्र बना लेते हैं.
55.
अपने अतीत को सम्मान देने से आपका भविष्य
उज्ज्वल बन जाता है.
56.
हर नया दिन आपके लिए ईश्वर की अपार कृपा का
संदेश लेकर आता है.
57.
हर नया दिन आपके लिए नए-नए विकल्प खोलता है,
आपके लिए महानता के नए-नए मार्ग खोलता है.
58.
सफलता और असफलता आपकी मानसिकता के ही दो पहलू
हैं.
59.
हर असफलता में सफलता के करोड़ों अवसरों के बीज
मौजूद होते हैं आप उन्हें खोजना सीखिये.
60.
आज शिखर पर बैठे हर दिग्गज ने यह साबित कर
दिया है कि जीवन में समस्याएँ नहीं, सिर्फ चुनौतियाँ हैं.
61.
सफलता कोई निश्चित स्थान बल्कि एक हर दिन
चलने वाली यात्रा है.
62.
जिस दिन आप अपनी असफलता को कबूल कर लेते हैं
उस दिन आपकी सचमुच हार हो जाती है.
63.
असफलता को अच्छी शिक्षा देने वाले एक अनुभव
के रूप में देखिये.
64.
असफलता, सफलता की खुशी को महसूस करने का एक
आवश्यक अनुभव देती है.
65.
जिस व्यक्ति में सपने देखने का भी साहस नहीं
है वह तो पहले ही हार चुका है.
66.
असफलता के समय में हम खुद में उन शक्तियों को
पा लेते हैं जो हमने खुद में कभी कल्पना भी नहीं की होती.
67.
अपने दिल की आवाज को मारकर अपने जीवन को जीना
असफलता पाने का अचूक नुस्खा है.
68.
असफलता आपको तब दिखती है जब आप आपके लक्ष्य
से अपनी निगाह हटा लेते हैं.
69.
अगर आपके जीवन में कोई उद्देश्य या
भविष्यदृष्टि नहीं है तो श्रीमान आप असफलता प्राप्ति के मार्ग पर हैं.
70.
जब आप अपने जीवन के लिए खुद को छोड़कर बाकी
सभी को दोष देना शुरू कर देते हैं तो आप असफलता को खुद-ब-खुद ही आकर्षित कर लेते
है.
71.
किसी व्यक्ति के सच्चे विचारों का अपमान करना
भी असफलता को गले लगाने जैसा ही है.
72.
सही मायनों में, असफलता आपको व्यक्तियों और
स्थितियों को नए सिरे से देखने का शानदार अवसर प्रदान करती है.
73.
जब आप दिन भर में छोटे-छोटे काम करने में ही
उलझे रहते हैं तो आप कुदरती तौर पर ही कोई बड़ा काम नहीं कर पाते हैं.
74.
अपने हर काम में, 10% प्रगति की नहीं, बल्कि 10
गुना प्रगति की मानसिकता अपनाइये.
75.
बड़ी और खुली सोच रखने से कभी नुकसान नहीं
होता जबकि छोटी और तंग सोच रखने से कभी फायदा नहीं होता.
76.
बड़ी और पर्वताकार सोच का अर्थ है खुले और
विस्तारपूर्ण नजरिए से लोगों और स्थितियों को देखना.
77.
याद रखिये कि शिखर पर कभी भी भीड़ नहीं होती,
इसका कारण सिर्फ इतना है ज्यादातर लोग छोटा सोचने का काम ही जीवन भर करते रहते
हैं.
78.
इतिहास उन्ही लोगों को सलाम करता है जो बड़ी
सोच अपनाते हुए दुनिया को वास्तव में कुछ अर्थपूर्ण देकर गए हैं.
79.
मैं इस काम को नहीं कर सकता हूँ और आप इस काम
को नहीं कर सकते हैं, इन दोनों वाक्यों को अपने शब्दकोष से निकाल बाहर कीजिये.
80.
आप जितना बड़ा सोचेंगे उतनी ही बड़ी समस्याएँ
आपके सामने आएँगी और उतनी ही बड़ी उपलब्धि प्राप्त करने का सुअवसर आपके पास होगा.
81.
चैंपियन हमेशा ही खुले कान और खुली सोच वाले
लोग बनते हैं.
82.
अगर आपकी सोच छोटी और खुद तक ही सीमित है तो
आपकी सफलता और कामकाज का दायरा छोटा ही रहेगा.
83.
महान प्राप्तकर्ता हमेशा ही बड़ी सोच के साथ
एक सच्चे उद्देश्य के लिए अपने जीवन को समर्पित कर देते हैं.
84.
जब आप व्यक्तियों और स्थितियों को पर्वताकार
सोच के साथ देखते हैं तो आपको ढेर सारी संभावनाएँ खुद ही दिखनी शुरू हो जाती हैं.
85.
हर फर्श से अर्श तक पहुँचा व्यक्ति बड़ी और
पर्वताकार सोच से होने वाले फायदों की जीती जागती मिसाल है.
86.
कभी न रुकने वाले व्यक्ति अपने खुद के अंदर छुपी
संभावनाओं के प्रति पर्वताकार सोच रखते हैं.
87.
सफल व्यक्तियों और संगठनों की कामयाबी की
सच्ची कहानियाँ पढिये और खुद ही पर्वताकार सोच से होने वाले फायदों के बारे में
जान लीजिये.
88.
अगर आप लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं तो
खुद को सच्चे तरीके से प्रस्तुत करना शुरू करें.
89.
मित्र बनाने का रहस्य है दिल खोल कर बातें
करना और दूसरे व्यक्ति के विचारों का सच्चा सम्मान करना.
90.
हम सभी में भावनाएँ होती हैं और हम सब अपनी
भावनाओं का सम्मान करते हैं तो आप भी अपनी बातों से लोगों की भावनाएँ को स्पर्श
करें.
91.
आपको सुनने वाला व्यक्ति आपकी बात के जादू से
ज्यादा, आपके द्वारा उसके प्रति किये गए व्यवहार से प्रभावित होता है.
92.
अच्छा वक्ता बनने के लिए, पहले आपको एक अच्छा
श्रोता बनने की जरुरत है.
93.
चीज़ों को अच्छे ढंग से प्रस्तुत करने के लिए
पहले उन्हें अच्छे ढंग से समझिये.
94.
अपने जीवन में सरलता के सिद्धांत को अपनाइए.
सरल व्यक्ति सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.
95.
सरल शब्दों में जादू होता है और वो अक्सर अमर
हो जाते हैं.
96.
बेमिसाल प्रस्तुतकर्ता चीज़ों को बिल्कुल सरल
बना कर पेश करते हैं.
97.
सरलता से अपनी बात कह देना, उर्जा और समय की
भयंकर बरबादी को रोकता है.
98.
अगर आपकी प्रस्तुति सरल एवं सच्ची नहीं है तो
वह श्रोता को लाभ नहीं पहुँचा सकती.
99.
सच्चा प्यार हमेशा ही सरल होता है.
100.
सच्चा और चैंपियन प्रस्तुतकर्ता अपने
श्रोताओं से बेहद प्यार करता है.
Comments
Post a Comment