1.
महान व्यक्ति अपनी सच्ची भावनाओं के सच्चे
प्रस्तुतकर्ता होते हैं.
2.
चीज़ों को सरल बनाने की शुरुआत असल में
शुरुआती दौर में चीज़ों के मुश्किल लगने से ही होती है.
3.
सच्ची और नेक सोच के साथ सामने वाले का फायदा
सोच कर दी गयी प्रस्तुति ही सचमुच प्रस्तुति है अन्यथा वह कुछ भी सकारात्मक परिणाम
नहीं ला सकती.
4.
बिना उत्सुकता के प्रगति असंभव है.
5.
सच्चे अर्थों में आप जीवन में क्या प्राप्त
करना चाहते हैं उसे खोजिये और आप उसे पा ही लेंगे.
6.
सच्ची उत्सुकता सीखने की दिशा में पहला और
बुनियादी कदम है.
7.
जीवन में आप तब तक अर्थ और खुशियाँ नहीं पा
सकते जब तक आप उन दोनों के न होने से पैदा
होने वाली कमी के प्रति उत्सुक नहीं हो जाते.
8.
गहरी उत्सुकता से ही गहरे जूनून का जन्म होता
है.
9.
जब तक आप पूछेंगे ही नहीं आपको सामने से जवाब
कैसे मिलेगा? जरा सोचिये.
10.
जीवन ठीक आपको वही देता है जिसकी आप जीवन से
मांग करते है.
11.
हम सभी में प्रगति के समान अवसर छुपे हुए हैं
और जीवन का सच्चा अर्थ ही इन अवसरों को तलाशना है.
12.
हर क्षेत्र के चैंपियन अपने काम के प्रति
शानदार उत्सुकता रखते हैं और हमेशा कुछ नया सीखने के लिए समर्पित रहते हैं.
13.
सच्ची उत्सुकता आपको जीवन में बहुत दूर तक ले
कर जाने की ईश्वरीय योग्यता रखती है.
14.
लिखिये उन चीज़ों के बारे में जो आपको हद से
ज्यादा उत्सुक बना देती हैं.
15.
आप जिन चीज़ों के प्रति उत्सुक होते हैं वो
चीज़ें एक-एक करके आपके सामने आना शुरू हो
जाती हैं.
16.
आप अपने दिमाग को कैसा भोजन देते हैं इसी से
सारा फर्क पड़ता हैं.
17.
आप अपने आप को जीवन भर सीखने के लिए समर्पित
कर दीजिये.
18.
लगातार शिक्षा आपको लगातार विनम्र बनाये रखती
है.
19.
लीडरशिप कोई थोपी गयी जिम्मेदारी या सिर्फ एक
पद नहीं बल्कि एक व्यक्तिगत पहल होती है.
20.
सच्चा लीडर हमेशा उदाहरण पेश करता है वह किसी
को नियंत्रित नहीं करता.
21.
जब आप लोगों को और स्थितियों को उनके
वास्तविक रूप में समझना शुरू कर देते हैं तो आपको लीडरशिप खुद-ब-खुद समझ आना शुरू
हो जाती है.
22.
लीडरशिप सिर्फ एक शीर्षक नहीं बल्कि एक
मानसिकता और अपने जीवन के लिए खुद ली गयी एक जिम्मेदारी होती है.
23.
आपकी लीडरशिप आपके घर से ही शुरू हो जाती है.
24.
लीडरशिप आपके काम के प्रति आपके प्यार और
सम्मान का प्राकृतिक परिणाम है.
25.
लोग तब तक आपके साथ नहीं चलते जब तक उनको यह
विश्वास नहीं हो जाता कि आप सच्चे अर्थों में अपने लक्ष्य के लिए समर्पित हो और
वास्तव में, आप एक अच्छे इंसान हो.
26.
लोग तभी आपके पीछे चलते हैं जब आप अपने दिल
की आवाज को सुनते हो.
27.
आप सही मायनों में नेतृत्व तभी करते हैं जब
आप किसी सच्चे लक्ष्य के लिए खुद को समर्पित कर देते हैं.
28.
आज विश्व को हर क्षेत्र में अच्छे और सच्चे
लीडर्स की भारी आवश्यकता है.
29.
हर क्षेत्र के महान लोगों की जीवनियाँ पढिये
और इसे एक आदत के रूप में अपना लीजिये.
30.
अच्छे सम्मानजनक पद तक पहुँचने के लिए आपको
एक लीडर बनने की आवश्यकता है.
31.
सच्चे लीडर्स किसी भी परिवार या संस्थान की
रीढ़ की हड्डी होते हैं.
32.
आज से ही खुद को भविष्य को शानदार अंदाज़ में
देखने वाले एक लीडर के रूप में विकसित कीजिये.
33.
हर कामयाब व्यक्ति एक कामयाब निवेशक होता है.
34.
सोचिये, आप अपने ज्यादातर समय का निवेश कहाँ
करते हैं.
35.
सोचिये, आप अपनी उर्जा का रचनात्मक कार्यों
के लिए कितना निवेश करते हैं.
36.
आप जिस क्षेत्र में समय और उर्जा का निवेश
करते हैं ठीक उसी क्षेत्र में आपको परिणाम भी मिलता है.
37.
अवसर हमेशा ही रहे हैं और हमेशा ही रहेंगे.
सारा फर्क इसी बात से पड़ता है कि आप अपनी सोचने की शक्ति का इस्तेमाल किस दिशा में
करते हैं.
38.
अपने समय को अच्छे परिणाम देने वाली आदतों को
सीखने और अपनाने में निवेश कीजिये.
39.
आपका सबसे बड़ा निवेश है अपने सोचने की शक्ति
को अपने आपको मजबूत बनाने की दिशा में निवेश करना.
40.
एक सफल व्यक्ति अच्छी जगह अपनी उर्जा का
निवेश करके, निवेश को अपने लिए एक हथियार बना लेता है.
41.
अपने समय को बेशर्त रिश्ते बनाने के लिए
निवेश कीजिये.
42.
किसी भी क्षेत्र से जुड़ा आपका ज्ञान उस
क्षेत्र में ईमानदारी से किये गए आपके समय के निवेश के अनुरूप होता है.
43.
जो पुस्तकें आपमें सोचने की क्षमता को विकसित
करती हैं उनमे अपने धन और समय का निवेश कीजिये.
44.
जो विचार आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित
करते हैं उनको सुनने में ज्यादा से ज्यादा समय का निवेश कीजिये.
45.
लोगों में जो सबसे लम्बी अवधि का निवेश आप कर
सकते हैं वह है उनके विचारों के प्रति सच्चा सम्मान दिखाना शुरू कर दीजिये.
46.
विश्व का सबसे महान निवेश है खुद को जानने के
लिए किया गया समय और उर्जा का निवेश.
47.
निवेश चाहे कैसा भी हो परिणाम जरूर लेकर आता
है.
48.
सच्ची सफलता का अर्थ है खुद के वास्तविक
स्वरुप को जानना.
49.
खुद के वास्तविक स्वरुप को जान कर ही आप
दूसरों को उनके वास्तविक स्वरुप को जानने में मदद कर सकते हैं.
50.
आपको आपके वास्तविक स्वरुप का जितना ज्यादा
ज्ञान होगा उतना ही आप लोगों से सच्चा सम्मान प्राप्त करेंगे.
51.
जीवन पाने का सच्चा उद्देश्य है खुद को
जानना.
52.
आपकी सोच अपने आप ही गहरी होती चली जाती है
जैसे जैसे आप खुद के वास्तविक स्वरुप को जानते हुए उसके और करीब पहुँचने लगते हैं.
53.
कामयाबी और वास्तविक समृद्धि आपके अपने ही भीतर
है.
54.
लोग आपमें सच्ची रूचि तभी लेते हैं जब आप खुद
में सच्ची रूचि लेते हैं.
55.
व्यक्तित्व विकास का सच्चा अर्थ है अपने भीतर
छुपे शक्ति के अनंत स्त्रोत्र को पहचानना.
56.
व्यावसायिक विकास का सच्चा अर्थ है अपने
व्यवसाय से जुड़े हर एक व्यक्ति की अनंत मानसिक संभावनाओं का हर दिन अधिकतम उपयोग
करना.
57.
आँखों में चमक, चेहरे पर तेज और होठों पर
मुस्कान सिर्फ खुद को जानने के बाद ही आ सकती है.
58.
हर कामयाब व्यक्ति आपसे कहता है कि मैं अपने
वास्तविक स्वरुप को जान गया हूँ और इसीलिए मैं कामयाब हूँ.
59.
आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि आपके अंदर
कितनी ज्यादा असीम शक्तियाँ हैं.
60.
नकारात्मक शक्तियाँ आपसे तभी तक रु-ब-रु हो
सकती हैं जब तक आप अपने वास्तविक स्वरुप से अनजान हैं.
61.
वास्तविक स्वरुप का अर्थ यह जानना है कि एक
इंसान जीवन में किस ऊंचाई को छू सकता है.
62.
ईश्वर आपको मुश्किलें इसलिए देता है ताकि
आपका विकास कर सके.
63.
आपसे ईश्वर बेशर्त प्यार करता है चाहे आप यह
जानते हो या नहीं.
64.
सफलता और खुशी आपका जन्मसिद्ध अधिकार है.
हम सब
हर वक़्त ईश्वरीय शक्ति से परिपूर्ण हैं और हम सब सच्चे ईश्वर की संतानें हैं.
Comments
Post a Comment