Skip to main content

आपको मिली है जिंदगी इंसानियत के लिए कुछ बड़ा करने के लिए

1.                 समर्पण और जागरूकता के साथ विज़न की ओर बढ़ने से आपकी सफलता का आकार कई गुना बढ़ जाता है.
2.                 विज़न तय करने से आपमें जोखिम लेने की जबरदस्त क्षमता आ जाती है जो सफल होने के लिए बेहद अनिवार्य है.
3.                 विज़न आपके कार्यों को और आपकी सोच को आपके इस दुनिया से चले जाने के बाद भी जिंदा रखता है.
4.                 विज़न तय करने का सच्चा अर्थ है कि ईश्वर द्वारा दी गयी जीवन रुपी सौगात का सच्चा सम्मान करना.
5.                 आपके द्वारा किया गया जीवन मूल्यों का चुनाव आपको जीवन में कुछ बनाने और मिटाने दोनों की बराबर योग्यता रखता है.
6.                 आपके जीवन मूल्य वो घोड़े हैं जो आपके जीवन रुपी रथ को खींचते हैं.
7.                 जीवन मूल्यों का चुनाव आपके सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में से एक है.
8.                 आपके विज़न की प्राप्ति में आपके जीवन मूल्यों का बहुत बड़ा हाथ होता है.
9.                 अच्छे जीवन मूल्य जैसे बेशर्त प्रेम देना, सामने वाले व्यक्ति के विचारों का सम्मान करना और हर दिन नया सीखना, इन्हें जरूर अपनायें.
10.            आपके कार्य अच्छे होंगे या बुरे यह आपके जीवन मूल्य ही निर्धारित करते हैं.
11.            महान लोग महान जीवन मूल्यों को अपनाते हैं.
12.            जरा सोचिये कि कैसे शिखर पर बैठे व्यक्ति और संगठन कैसे सालों तक शिखर पर बने रहते हैं?
13.            जीवन को खुशहाली और प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए आपको स्पष्ट जीवन मूल्य निर्धारित करने ही चाहिये.
14.            आज ही अपने जीवन मूल्यों को कागज़ पर लिखिये.
15.            आपके स्पष्ट एवं लिखित जीवन मूल्य आपकी सफलता की आधारभूत आवश्यकता हैं.
16.            आपका चरित्र आपके जीवन मूल्यों के दम पर ही आँका जाता है.
17.            हर क्षेत्र के महारथी स्पष्ट और सकारात्मक जीवन मूल्यों से होने वाले लाभों का खूब आनंद लेते हैं.
18.            आपके जीवन मूल्य ही यह निर्धारित करते हैं कि किस स्थिति में आप कैसा निर्णय लेते हैं.
19.            किसी दूसरे व्यक्ति की भविष्यवाणी नहीं बल्कि आपके द्वारा अपनाये गए जीवन मूल्य ही आपके भाग्य का स्तर तय करते हैं.
20.            जीवन मूल्य उन गुणों का संग्रह है जिन्हें आप आजीवन अपनाते हैं.
21.            निश्चित कीजिये कि आप जीवन में क्या पाना चाहते हैं.
22.            निश्चित कीजिये कि आप जीवन में क्या बनना चाहते हैं.
23.            अपने जीवन के लिए एक चुनौतीपूर्ण और अर्थपूर्ण लक्ष्य तय कीजिये.
24.            इस दुनिया में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसे ईश्वर ने कामयाब होने की काबिलियत न दी हो.
25.            निश्चित कीजिये कि आपकी सफलता की असली परिभाषा क्या है.
26.            गहरे में विचारिये कि आपको क्यों कामयाबी मिलनी चाहिये.
27.            हर अच्छी इमारत का एक निश्चित नक्शा होता है ठीक इसी प्रकार आप भी अपनी सफलता की इमारत का एक निश्चित नक्शा बनाइये.
28.            निश्चित कीजिये कि आप अपने कामकाज में किस ऊंचाई तक पहुँचना चाहते हैं.
29.            आपकी सोचने की शक्ति आपकी सच्ची संपत्ति है, इसके (अपनी सोचने की शक्ति के) विकास पर निरंतर मेहनत करते रहिये.
30.            कामयाब और स्पष्ट सोच वाले व्यक्तियों का सफलता का नक्शा अपने भीतर स्पष्ट और गहरा ज्ञान संजोये होता है.
31.            सफलता के निश्चित नक़्शे के बिना अक्सर लोग असफल हो जाते हैं.
32.            आपका सफलता का नक्शा, आपके हाव-भाव और कामकाज के तरीकों से स्पष्ट हो जाता है.
33.            आपका सफलता का नक्शा जितना ज्यादा स्पष्ट होगा उतना ही आप आत्म विश्वास से भरे होंगे और सरलता एवं सहजता अपने आप ही आपके व्यक्तित्व में आ जाएँगी.
34.            आपके बाहरी जीवन में सफलता का आकार, आपके सफलता के मानसिक नक़्शे के आकार के अनुरूप होता है.
35.            आज ही अपने सफलता के नक़्शे में एक शानदार विज़न, मिशन, स्पष्ट जीवन मूल्य और चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को शामिल कर लीजिये.
36.            इस शानदार दुनिया में किसी भी व्यक्ति के लिए किसी भी चीज़ की कोई कमी नहीं है.
37.            जितना खुला और बड़ा आप सोचेंगे उतना ही बड़ा परिणाम आपको प्राप्त होगा.
38.            आप सफलता से दूर हैं सफलता आपसे दूर नहीं हैं.
39.            जितनी प्रचुरता से आप दूसरों को देंगे उतनी ही प्रचुरता से आपको प्राप्त होगा.
40.            आज जो भी आप हैं और जितना भी आपके पास है उसके लिए ईश्वर को धन्यवाद दीजिये और ऐसा करके आप पायेंगे कि आपने खुद ही प्रचुरता के मार्ग पर चलना शुरू कर दिया है.
41.            कागज़ और पेन लीजिये और लिखिये कि आप जीवन में कहाँ तक जा सकते हैं.
42.            आपकी सफलता की कोई अंतिम सीमा नहीं है क्योंकि आपके आत्म सुधार की भी कोई अंतिम सीमा नहीं है, आप जितना मर्ज़ी प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि यह सृष्टि पूरी तरह आपके साथ है.
43.            आप पाने के बजाय दूसरों को देने पर ध्यान केन्द्रित कीजिये और जीवन में समृद्धि के नियम का भरपूर आनंद लीजिये.
44.            सृष्टि हर उस व्यक्ति के लिए अपने ख़जाने खोल देती है जो प्रकृति के नियमों का दिल से पालन करते हुए मानवता की सच्ची सेवा करता है.
45.            शांति से बैठ कर सोचिये कि ईश्वर ने आपको बिना मांगे कितना कुछ दिया है.
46.            आप जीवन को प्रचुरता और समृद्धि से सजे एक उपहार की तरह देखिये.
47.            आपके और समृद्धि के सिद्धांत के बीच में बस एक ही बाधा है और वह है आपका स्थिति को देखने का प्रचुरता-रहित एवं शुक्रगुजारी-रहित नज़रिया.
48.            ईश्वर ने इंसान को असीमित संभावनाओं के साथ धरती पर एक शानदार जीवन का सच्चा आनंद लेने के लिए भेजा है.
49.            हम सभी के लिए सब कुछ सदा से प्रचुर मात्रा में मौजूद है बस हमें तो अपनी आँखें खोलनी हैं.
50.            जीवन में आपके पास जीवन को देखने के हर पल दो नजरिए होते हैं एक तो यह कि जीवन में मेरे पास सब कुछ है और दूसरा यह कि मेरे पास तो कुछ भी नहीं हैं.
51.            जब हम खुद के अहंकार को पहचान कर खुद को उससे आजाद कर लेते हैं तो जीवन में समृद्धि और प्रचुरता खुद ब खुद हमारे सामने आकार खड़ी हो जाती है.
52.            आप कितने सफल और महत्वपूर्ण लोगों को जानते हो इससे आपकी सफलता में वाकई गहरा असर पड़ता है.
53.            आपकी सफलता का आकार आपके सफल लोगों के साथ नेटवर्क के आकार के हिसाब से तय होता है.
54.            नए-नए क्षेत्रों के कामयाब लोगों से सम्पर्क बढाइये क्योंकि यह आपकी सफलता के लिए बेहद जरुरी है.
55.            आपकी सम्पर्क सूची की लम्बाई आपके जीवन के प्रति दृष्टिकोण को दिखाती है.
56.            लिखिये कि आप कितने महत्वपूर्ण लोगों को जानते हैं.
57.            लिखिये कि आपको कितने अलग-अलग क्षेत्रों के महत्वपूर्ण लोग जानते हैं.
58.            आपका नेटवर्क धीरे-धीरे मजबूत बनाने से आपकी आर्थिक और सामाजिक पकड़ बेहद मजबूत हो जाती है.
59.            अगर आप नए-नए व्यक्तियों और अनुभवों का सम्मान करते हैं तो आपका नेटवर्क जबरदस्त अंदाज़ में विशाल होता चला जायेगा.
60.            लोग अक्सर नए-नए प्रयोगों से बहुत डरते हैं और इसी कारण उनका नेटवर्क सीमित ही रह जाता है.
61.            आपका जितना बड़ा नेटवर्क होता जाता है आप उतने ही विनम्र और खुशदिल होते जाते हैं.
62.            आपके नेटवर्क के हर एक व्यक्ति का आपकी सफलता में बहुत बड़ा हाथ होता है.
63.            आप जीवन से आँखें मूंद लीजिये और जीवन आपसे आँखें मूंद लेगा ठीक इसी तरह आप अपने नेटवर्क को बड़ा मत कीजिये तो यह भी आपको बड़ा नहीं करेगा.
64.            नेटवर्क आपको एक शानदार अवसर देता है जीवन में चमकने का, तरक्की करने का और कुछ कर गुजरने का मगर एक सही दृष्टिकोण के बिना नेटवर्क भी कुछ नहीं कर पाता.
65.            आप लोगों को अपना मुंह उधार देने की बजाय अपने कान उधार दे दीजिये और आप पायेंगे कि आपका नेटवर्क जबरदस्त ढंग से विशाल होता चला जायेगा.
66.            बातचीत के माध्यम से दिलों को स्पर्श करने की कला सीखिये क्योंकि हर सफल नेटवर्क बनाने वाला इंसान यही करता है.
67.            एक महान व्यक्ति ने कहा है कि आप मुझे अपने दोस्तों से मिलवाएं और मैं आपको आपका भविष्य बता दूँगा.
68.            आप किस तरह के व्यक्ति और विचारों के साथ सहज महसूस करते हैं इसी से सारा फर्क पड़ता है.
69.            जरा सोचिये कि सफल लोगों का साथ आपको वर्षों तक की जाने वाली गलत दिशाओं की मेहनत से बचा सकता है.
70.            आप ठीक अपने द्वारा अपनाई गयी दोस्तों की संगति का परिणाम हैं.
71.            पुस्तकों की संगति सबसे सकारात्मक और रचनात्मक संगति है.
72.            पुस्तकें आपकी सोच को नए-नए आयाम देती हैं.
73.            प्रकृति के गोद मे जाइये और अपनी सच्ची भावनाओं को प्रकृति से साँझा कीजिये.
74.            सच्ची संगति आपको हमेशा प्रगति के पथ पर ले जाती है और स्वतंत्रता प्रदान करती है.
75.            प्रकृति का साथ भी पुस्तकों के साथ की तरह अनमोल है.
76.            प्रकृति हमे सभी से भेदभाव रहित प्रेम करने का सच्चा संदेश देती है.
77.            सच्चा और गहरा व्यक्ति हमेशा वृक्षों के समान होता है बिना शिकायत और निंदा के सभी को देता ही चला जाता है.
78.            प्रकृति से हमे स्वार्थ रहित मित्रता का संदेश सीखना चाहिये.
79.            हर वो चीज़ जो आपकी सोच को खुला करती है और आपके नजरिए का विस्तार करती है आपके लिए वह सचमुच शिक्षा है.
80.            जीवन में, सफल लोगों का साथ अपनाना कामयाबी प्राप्त करने का बेमिसाल शॉर्टकट है.
81.            हमारे आस पास के लोग हमारे जीवन में बहुत गहरा योगदान देते हैं, याद रखिये आपके जीवन में आपके आस पास की हर चीज़ से फर्क पड़ता है.
82.            आपके सबसे बड़े शत्रु आपके खुद के बारे में नकारात्मक विचार हैं.
83.            आपको आगे बढ़ने से जो चीज़ सबसे ज्यादा रोकती है वह है आपका अड़ियल रवैया यानि कि हर बात में अपनी ही बात को सर्वोपरि रखने की आदत.
84.            जीवन में आपकी खुशियों और सफलता को नियंत्रित करने की चाबी भगवान जी ने सिर्फ आपको ही दी है.
85.            जीवन के सच्चे अर्थों के प्रति जागरूकता की कमी आपको आगे बढ़ने से रोकती है.
86.            आपको, आपकी खुद की अपार क्षमताओं के प्रति शंकालु सोच जीवन में आगे बढ़ने से रोकती है.
87.            आपके जीवन की गति को बढ़ाने और घटाने का नियंत्रण आपके ही पास है.
88.            अगर आपका दिल आपका मार्गदर्शन कर रहा है तो आपकी असफलता असंभव है.
89.            अगर समाज आपका मार्गदर्शन कर रहा है तो आपकी सफलता असंभव है.
90.            आप अपने जीवन में सफल लोगों से मार्गदर्शन लेते हैं या असफल लोगों से?
91.            आप किस बात पर शक करते हैं और किस बात पर विश्वास करते हैं यह सीधे-सीधे आपकी सफलता का स्तर निर्धारित करती है.
92.            आपको जीवन में वह चीज़ें नहीं रोकती हैं जो आप नहीं जानते बल्कि वह चीज़ें रोकती हैं जो आप गलत तरह से जानते हैं या पूरी तरह से नहीं जानते हैं.
93.            जब आप अपने अंदर की आवाज को दबा देते हैं तो आप खुद की सच्ची सफलता को भी खत्म करने लगते हैं.
94.            सच्ची सफलता तभी मिलती है जब आप अपनी आत्मा की आवाज को खोज कर उसे मानव कल्याण में समर्पित कर देते हैं.
95.            जब तक आपको लगता है कि आपके जीवन के लिए कोई अन्य व्यक्ति या परिस्थिति जिम्मेदार है तब तक आप अपने जीवन को नहीं बदल सकते क्योंकि फलों को बदलने के लिए जड़ों को बदलना अनिवार्य है.
96.            स्पष्ट लक्ष्य और अपने सपनों पर विश्वास करने वाले व्यक्ति को रोक पाना असंभव है.
97.            लिखे हुए लक्ष्य और विचार बेहद शक्तिशाली होते हैं.
98.            अपनी भावनाओं को कागज पर लिखने से हमारा उनसे रिश्ता और ज्यादा मजबूत हो जाता है.
99.            कागज पर सही तरह से लिखी गयी समस्या आपके लिए एक शानदार अवसर का रूप ले लेती है.

100.       कागज पर अपनी सोच को लिखने से आपका अपनी भावनाओं पर नियंत्रण जादुई तरीके से बढ़ जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

Art of Getting Better Everyday!

Here for you betterment, i am sharing 10 powerful ways to help you in living like a rock star: 1. write journal daily, record your daily developments, achievements, creativity, thinking, innovations. 2. write this 3 line powerful mantra some where in your room or car or in library or in your wallet, formula is : today is the best day of my world class life + today i am going to have world class experiences in my life + thanks great god and loving universe for sending me on this beautiful earth. 3. listen more to grow more, listen more to learn more, listen more to become a leader. 4. apply vision board at your room or office, vision board means a wooden board of great size applied on wall and pics of all your dreams, role models pasted on that, your  dreams are written on that. 5. have vision card in your wallet, vision card means a paper of business card size with your photo and vision of life written on it. 6. live with nature, live with trees, live with water sites,...

Apki Infinite Power Ko Dedicated 25 Power Ideas!

1. aap unstoppable hain. 2. apki power infinite hain. 3. apki thinking power infinite hain. 4. apki growing power infinite hain. 5. apki destiny apke total control mein hain. 6. aap unlimited limits tak grow kar sakte hain. 7. apki kabiliyat unlimited hain. 8. aap kuch bhi learn kar sakte hain. 9. apka aaj apke aane walen kal ki buniyaad rakhta hain. 10. aap jitna mehnat karoge utna hi lucky bante jaoge. 11. aap jivan mein kuch bhi achieve kar sakte hain. 12. har din aap shandaar growth ka anand le sakte hain. 13. apki kismat super positive hain. 14. aap puri tarah se har kaam karne ke liye saksham hain. 15. apki progress mein hi mankind ki progress hain. 16. apki himmat sach much infinite hain. 17. aap ek vardaan hain puri mankind ke liye. 18. har pal apke bheeter infinite power mojud hain. 19. aap puri dharti ke liye ek saubhagya hain. 20. apki destiny bilkul apki thinking par based hain. 21. apki soch hi apka sach banti hain. 22. aap apni soch ko productive ban...

TRULY WORLD CLASS THOUGHTS!