1.
आप अपने जीवन में रिश्तों की लम्बाई की बजाय
उनकी गहराई पर ध्यान दीजिये.
2.
जब आप अपने काम में गहराई खोजने लगते हैं तो
आप विशेषज्ञ बनने की राह पर होते हैं.
3.
अपने काम से असर पैदा करने वाले व्यक्ति की
सफलता निश्चित है.
4.
क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों एक महान गायक
एक आम गायक के मुकाबले लोगों के दिल में उतर जाता है?
5.
जब आप गहराई से चीज़ों, व्यक्तियों और रिश्तों
को महसूस करते हो तब आप ज्यादा गहरे व्यक्ति बनने लगते हो जो स्थायी सफलता की पहली
जरुरत है.
6.
जीवन में अर्थ और खुशी सिर्फ जीवन को गहराई
से महसूस करने से आते हैं.
7.
क्या आपने कभी सोचा है कि कैसे एक व्यक्ति
अपने कामकाज के क्षेत्र में अपने दिल से दिए गए योगदान की वजह से करोड़ों दिलों पर
राज़ करता है?
8.
हर अच्छा व्यक्ति और अच्छी पुस्तक आपको गहराई
से सोचने के लिए प्रेरित करती है.
9.
अहम यह नहीं है कि आप कितना ज्यादा जानते हैं
बल्कि अहम तो यह है कि जो आप जानते है उसे कितना गहराई से जानते हैं.
10.
अक्सर गहरी समझ के अभाव में रिश्तें और
व्यापार खत्म हो जाते हैं.
11.
रिश्तों और व्यापार में खुशी और सफलता शक्ति
के बल पर नहीं बल्कि आंतरिक समझ के बल पर आती है.
12.
सोचिये कि आप आपके काम के तहत कितने लोगों की
जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं?
13.
अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो बजाय लोगों को
अपने तरीके से चलाने के उन्हें सच्चे दिल से समझिये.
14.
हर उस काम को करने की आदत डालिये जिससे आपको
जीवन के प्रति गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिलता हो.
15.
कामयाब व्यक्ति हमेशा गहराई से चीज़ों को
समझने वाला और जीवन के प्रति गहरी समझ रखने वाला होता है.
16.
सोचिये कि क्या आप अपने काम से इंसानियत की
जड़ों को पोषण दे रहे हैं?
17.
इंसानियत के लिए किया गया हर काम सफलता के
चरम तक पहुँचता है.
18.
जब कोई व्यापार या रिश्ता बनाते वक़्त आपका सारा
ध्यान पूरी इंसानियत को फायदा पहुँचाने पर होता है तब सारी सृष्टि आपकी मदद के लिए
आकर खड़ी हो जाती है.
19.
हर एक व्यक्ति किसी न किसी रूप में इंसानियत
के लिए ही कार्य करता है.
20.
जब आप किसी इंसान के लिए दिल से साफ़ होते हैं
तो चाह कर भी वह व्यक्ति आपका बुरा नहीं कर सकता.
21.
आप अपने जीवन का बेहतरीन उपयोग इंसानियत की
सेवा करने के लिए ही कर सकते हैं.
22.
महान लोग इसलिए महान होते हैं क्योंकि वह
मानवता की सेवा करने के लिए दिल से समर्पित होते हैं.
23.
ईश्वर को धन्यवाद देने का सर्वोतम तरीका है
इंसानियत की जड़ों को पोषण देना.
24.
जब आपके कार्य के पीछे इंसानियत की सेवा करने
का भाव होता है तो आप किसी भी सूरत में असफल नहीं हो सकते.
25.
अगर इंसान का कोई दुर्भाग्य है तो वह यह कि
वो अपने जैसे इंसानों को ही अपनी जागरूकता की कमी के चलते अपना दुश्मन मानता है.
26.
महानतम कम्पनियाँ और महानतम व्यक्ति हमेशा से
ही इंसानियत के महानतम सेवक रहे हैं.
27.
सेवा करके ही आपको जीवन में सच्ची प्रगति
मिलती है.
28.
आज आप जो हैं वह आज तक आपके इंसानियत के
प्रति सेवा भाव से किये गए कार्यों का ही परिणाम हैं.
29.
दुनिया का हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में एक
सेल्समैन है.
30.
हर कामयाब व्यक्ति एक कामयाब सेल्समैन होता
है.
31.
अगर आपको आपके हुनर को बेचना नहीं आता तो
आपका भविष्य खतरे में है.
32.
ज्यादातर लोगों के सफल होने का यह कारण होता
है कि वह बेचने के शक्तिशाली सिद्धांत को बखूबी समझते हैं.
33.
बेचना वास्तव में सफलता के लिए अति उपयोगी
कला है.
34.
आपकी व्यक्तिगत और व्यापारिक सफलता सीधे-सीधे
इस बात से जुड़ी है कि आप कितने अच्छे ढ़ंग से अपने विचारों को बेच पाते हैं.
35.
अपने अंदर बैठे जीनियस का ईमानदारी से सामने
वाले को अहसास कराना ही बेचना है.
36.
महान सेल्समैन कोई वस्तु या सेवा नहीं बल्कि
अपने विचार बेचते हैं.
37.
अगर आपको बेचना आता है तो आप दुनिया की हर
चीज़ खरीद सकते हैं.
38.
आप अपने विचार जितने ज्यादा दमदार और ज्यादा
लोगों को बेच पाते हैं उतना ही आपके कामयाब होने के आसार बढ़ जाते हैं.
39.
बेचना विश्वभर में सबसे सर्वोतम व्यवसाय है.
40.
अगर आपको बेचना आता है तो आपको अपना व्यवसाय
शुरू करने के लिए अतिरिक्त पूंजी नहीं चाहिये.
41.
आप कभी भी एक अच्छे सेल्समैन बन सकते हैं यह
कोई जन्मजात गुण नहीं है.
42.
महान सेल्समैन इसलिए महान होते हैं क्योंकि
उनमे अपने उत्पाद या सेवा के लिए अथाह उत्साह होता है.
43.
अगर कोई व्यक्ति अपनी सच्ची भावनाएँ और अपने उत्पाद
से जुड़ा आपका फायदा आप तक पंहुचा पाता है तो वह दुनिया का एक महानतम सेल्समैन है.
44.
आप आज वही हैं जो आपने अपने बारे में आज तक
सोचा है.
45.
इंसान वैसा ही हो जाता है जैसे विचारों को वह
ग्रहण करता है.
46.
आप हर उस इंसान का हिस्सा हैं जो आज तक आपके
जीवन में आया है.
47.
अगर आपको इंसानियत के लिए कोई बड़ा कारनामा
करना है तो आपको खुद के बारे में छोटा सोचने वालों से दूर ही रहना होगा.
48.
हमारे विचार हमारे व्यक्तित्व को दर्शाते
हैं.
49.
आपको इस दुनिया में आपकी स्वयं की सोच के
अलावा कोई भी सीमित नहीं कर सकता.
50.
आप जो सोचते हैं उसे आप निश्चित रूप से
प्राप्त कर सकते हैं.
51.
अगर आपके पास केलें हैं तो आपके आस-पास बंदर
ही रहेंगे.
52.
अगर आप खुद मुस्कराता चेहरा रखते हैं तो आपको
सभी मुस्कराते ही दिखेंगे.
53.
आप जैसे विचार सोचते हैं वैसे ही विचार आपकी
ओर और ज्यादा आकर्षित होते हैं.
54.
जिस काम को करके आपको खुशी मिलती है वही काम
अक्सर आपको खुद के बारे में सकारात्मक सोच बनाने मे मदद करता है.
55.
आपके लिए सब कुछ इसी धरती पर मौजूद है यह
आपका चुनाव है कि आप अपने लिए किस तरह का जीवन जीना चुनते हैं.
56.
जो आप दूसरे लोगों को देते हैं वही आपके पास
लौटकर वापिस आता है.
57.
आप चाहे विश्वास करें या न करें मगर आकर्षण
का यह सिद्धांत कि “आप जो सोचेंगे वही बनेंगे” हर पल अपना काम करता रहता है.
58.
आपके विचारों में गजब की शक्ति होती है वे
दुनिया की किसी भी चीज़ को आपके जीवन में खींच कर ला सकते हैं.
59.
जब आप अपने आस पास के लोगों और परिस्थितियों
का सम्मान करना शुरू कर देते हो तो वही लोग और परिस्थितियां आप पर शानदार अवसरों
की मूसलाधार बारिश कर देते हैं.
60.
एक अच्छी शुरुआत आधा कार्य खुद-ब-खुद पूरा कर
देती है.
61.
किसी भी काम की शुरूआत करना इस बात का प्रत्यक्ष
प्रमाण है कि वह काम आप पूरा भी कर सकते हैं.
62.
किसी कार्य या आदत की आपके द्वारा की गयी शुरुआत
ही यह तय करती है कि वह आपको कितना फायदा देगा.
63.
जीरो से ही इंसान हीरो बनता है.
64.
हर एक बड़ा और सफल व्यावसायिक संगठन शुरुआत
में एक छोटी कंपनी के तौर पर भी कार्य कर चुका होता है.
65.
शुरुआत करने की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका
अंजाम जरूर आता है.
66.
अच्छी और निस्वार्थ सोच के साथ की गयी शुरुआत
दुनिया के महानतम कार्यों की शुरुआत की जड़ होती है.
67.
आपका व्यवसाय आपकी सोच से ही शुरू होता है.
68.
शुरुआत आपको निरंतर सोचने के लिए प्रेरित करती
है.
69.
नेक नीयत से की गयी शुरुआत हमेशा उम्मीद से
ज्यादा परिणाम देती है.
70.
किसी भी अच्छे कार्य को शुरू करने के लिये
किसी शुभ महूर्त की आवश्यकता नहीं होती है.
71.
जब तक आप शुरू ही नहीं करेंगे, न तो आप कहीं
पहुंचेंगे और न ही कुछ प्राप्त करेंगे.
72.
शुरुआत करना किसी भी लक्ष्य तक पहुँचने का
पहला आधारभूत कदम होता है.
73.
हर नया दिन आपको जीवन में एक नई शुरुआत करने
का शुभ अवसर देता है.
74.
अगर आप आज एक अच्छी जिंदगी जी रहे हैं इसका मतलब
यह है कि कभी आपने एक अच्छी शुरुआत की थी.
75.
अपने द्वारा किये गए कामों की फीडबैक लेना
आपको प्रगति की राह पर आगे बढ़ने के लिए आवश्यक ईंधन देता है.
76.
जो व्यक्ति अपनी फीडबैक से लगातार सीखता है
वह कभी असफल हो ही नहीं सकता.
77.
आपकी फीडबैक आपको नए-नए सुधार करते हुए
बिल्कुल एक नया इंसान बनने की सच्ची प्रेरणा देती है.
78.
जब आप कागज़ पर अपनी फीडबैक को लिख देते हैं
और उस पर गौर करते हैं तो आप अपनी परफॉरमेंस को जादुई ढंग से बढ़ाने के शानदार
मार्ग पर होते हैं.
79.
अपने कार्यों का फीडबैक लेना सफलता प्राप्ति
की राह पर आपके लिए नाइट्रोजन बूस्टर की तरह कार्य करता है.
80.
फीडबैक आपके होंसलों को कई गुना बड़ा कर देती
है.
81.
ज्यादातर लोग अपने कार्यों की फीडबैक लेने से
डरते हैं या उन्हें इसकी आदत नहीं होती और इसके परिणामस्वरूप वे कभी प्रगति ही
नहीं कर पाते.
82.
निरंतर आत्म सुधार का सबसे महानतम तरीका है
अपने द्वारा किये कार्यों की लगातार फीडबैक लेना.
83.
लगातार सीखने के लिए लगातार अपने कार्यों की
फीडबैक लेना अनिवार्य है.
84.
फीडबैक दरअसल आपको यह बताती है कि आपको किस
दिशा में सुधार करने की आवश्यकता है.
85.
हर क्षेत्र के महारथी फीडबैक से होने वाले
फायदों का लोहा मानते हैं.
86.
अगर आप जीवन में सचमुच सफल होना चाहते हैं तो
आज से ही अपने द्वारा किये गए कार्यों का लिखित में लेखा-जोखा रखना शुरू कर
दीजिये.
87.
अगर आप फीडबैक की शक्ति को अनदेखा करते हैं
तो सफलता आपको अनदेखा कर देगी.
88.
फीडबैक लेने की आदत डालिये क्योंकि यह एक
चैंपियन इंसान की आदत है.
89.
फीडबैक लेने का एक सर्वोतम तरीका यह है कि
कोई भी काम करने के बाद कागज़ पर यह लिखिये कि क्या यह मेरा सर्वोतम प्रदर्शन था और
इसमें मैं और बेहतर क्या-क्या कर सकता हूँ?
90.
स्पष्ट कीजिये कि आप जीवन में क्या पाना चाहते
हैं?
91.
अगर आपको यह नहीं पता कि आप जीवन में कहाँ जा
रहे हैं तो आप कहीं भी नहीं जा रहे हैं.
92.
जीवन में एक स्पष्ट विज़न के बिना लोग अक्सर
बर्बाद हो जाते हैं और हो भी रहे हैं.
93.
आपका विज़न आपकी सफलता का आकार तय करता है.
94.
अपने विज़न को स्पष्ट रूप से तय करने में आपकी
अपने जीवन के प्रति जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है.
95.
जिनका जीवन में कोई स्पष्ट विज़न नहीं होता है
वो लोग अक्सर उनके लिए काम करते हैं जिनका जीवन में एक स्पष्ट और लिखित विज़न होता
है.
96.
विज़न आपके जीवन में एक जादुई शक्ति की तरह
आपकी मदद करता हैं और आपकी ताकत को कई गुना बढ़ा देता है.
97.
जीवन में एक स्पष्ट विज़न बना लेने पर आप कभी
न रुकने वाले व्यक्ति बन जाते हैं.
98.
सच्चाई और मानवता की सेवा को समर्पित विज़न ही
एक महान इंसान का विज़न होता है.
99.
विज़न एक ऐसा प्रवेश द्वार है जहाँ से लम्बी
और स्थायी सफलता की शुरुआत होती है.
100.
विज़न के साथ की गयी मेहनत हमेशा मजा देती है
और बिना विज़न के की गयी मेहनत हमेशा सजा देती है.
Comments
Post a Comment